नवाबगंज टोल प्लाजा पर चला सघन चेकिंग अभियान, 45 वाहनों का चालान

ड्रंकन ड्राइविंग, बिना नंबर प्लेट और परमिट शर्तों के उल्लंघन पर कार्रवाई, 4.65 लाख रुपये राजस्व वसूली की संभावना

Published By Manish Tiwari
On
Manish Tiwari Picture

उन्नाव। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा के निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को नवाबगंज टोल प्लाजा पर परिवहन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ड्रंकन ड्राइविंग, बिना नंबर प्लेट के वाहन संचालन, नंबर प्लेट को मिटाकर या विकृत कर वाहन चलाने, भारी वाहनों में लाल रिफ्लेक्टर न लगाने तथा परमिट की शर्तों का उल्लंघन कर बसों के संचालन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।
चेकिंग के दौरान विभिन्न श्रेणियों के कुल 45 वाहनों का चालान किया गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस कार्रवाई से लगभग 4 लाख 65 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त होने की संभावना है।
अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आगे भी नियमित रूप से अभियान चलाया जाएगा, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाया जा सके।
इस संयुक्त अभियान में एआरटीओ प्रशासन संजीव कुमार सिंह, पीटीओ विनय पांडे, क्षेत्राधिकारी यातायात अजय कुमार सिंह सहित पुलिस एवं परिवहन विभाग की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Manish Tiwari Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले मनीष तिवारी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के उन्नाव ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्नाव में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और सटीक कवरेज करते हैं

नवीनतम

मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब'

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार काे राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम...
छत्तीसगढ़ 
मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब'

विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करेगी युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 'हमारा प्रदेश विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़...
मध्य प्रदेश 
विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करेगी युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नेपाल: सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सरकार से पूछा– ‘सरकार कहां है?’

काठमांडू। नेपाल के नागरिकों की रोजमर्रा की समस्याओं को उठाते हुए शुक्रवार को संसद में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी)...
अंतर्राष्ट्रीय 
 नेपाल: सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सरकार से पूछा– ‘सरकार कहां है?’

पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किये का संयुक्त रक्षा समझौता, तीनों देंगे जवाब

रियाद। पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का में आयोजित शिखर सम्मेलन के दौरान शुक्रवार को ‘मक्का संयुक्त रक्षा...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किये का संयुक्त रक्षा समझौता, तीनों देंगे जवाब

पानीपत: टोल प्लाजा पर कार ने मचाई तबाही, बुजुर्ग की मौत

पानीपत। पानीपत में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-44 स्थित टोल प्लाजा पर एक कार ड्राइवर की लापरवाही से भीषण दुर्घटना हो गई।...
हरियाणा 
पानीपत: टोल प्लाजा पर कार ने मचाई तबाही, बुजुर्ग की मौत

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर