राष्ट्रपति मुर्मु, लोकसभा अध्यक्ष, गृह मंत्री समेत कई नेताओं ने दी 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' की शुभकामनाएं

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। देशभर में उत्साह और उमंग के साथ मनाए गए 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजनीतिक और सामाजिक नेतृत्व एक स्वर में योग के महत्व का संदेश देता नजर आया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने योग को स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त राष्ट्र निर्माण का माध्यम बताया।

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित सदर गैरिसन ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि योग स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज, स्वस्थ राष्ट्र और स्वस्थ विश्व के निर्माण का आधार है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लेने की अपील की।

ईथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर केंद्र सरकार ने उत्पाद शुल्क घटाकर शून्य किया ये खबर भी पढ़े : ईथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर केंद्र सरकार ने उत्पाद शुल्क घटाकर शून्य किया

अहमदाबाद में आयोजित योग कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि योग मानवता के लिए भारत का अमूल्य उपहार है, जो मन, शरीर और आत्मा के समग्र कल्याण को बढ़ावा देता है। उन्होंने स्वस्थ, सशक्त और संतुलित जीवन के लिए योग को अपनाने का आह्वान किया।

जेवर विधायक की पहल पर नाेएडा एयरपाेर्ट के लिए जमीन देने वाले 170 किसान पहली फ्लाइट से पहुंचे लखनऊ ये खबर भी पढ़े : जेवर विधायक की पहल पर नाेएडा एयरपाेर्ट के लिए जमीन देने वाले 170 किसान पहली फ्लाइट से पहुंचे लखनऊ

पंजाब के जालंधर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि योग भारतीय ऋषियों द्वारा विश्व को दिया गया एक अनमोल उपहार है, जो शारीरिक और मानसिक संतुलन के साथ आत्मिक शांति प्रदान करता है। उन्होंने “स्वस्थ भारत, सशक्त भारत” के संकल्प के साथ योग को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

भारत बिल्डकॉन 2026 का वन नेशन, वन एक्सपो’थीम के तहत किया गया उद्घाटन ये खबर भी पढ़े : भारत बिल्डकॉन 2026 का वन नेशन, वन एक्सपो’थीम के तहत किया गया उद्घाटन

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन विरासत है, जिसने आज पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि योग संतुलन, स्वास्थ्य और आंतरिक शांति का माध्यम है।

मेघालय की राजधानी शिलांग स्थित ईस्टर्न एयर कमांड में आयोजित कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि योग केवल स्वस्थ शरीर का आधार नहीं, बल्कि संतुलित और संयमित जीवन जीने का मार्ग भी है।

नई दिल्ली के शांतिपथ पर आयोजित योग सत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि योग का अर्थ जोड़ना है। यह शरीर, मन, आत्मा और परमात्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने की प्रक्रिया है तथा केवल शारीरिक व्यायाम तक सीमित नहीं है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सभी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता की कामना की।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का सशक्त माध्यम है, जो सकारात्मक और स्वस्थ जीवन की दिशा प्रदान करता है।

केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि हर आयु वर्ग के लोगों को निरोगी, ऊर्जावान और सक्रिय जीवन के लिए योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए।

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि योग स्व से समष्टि की यात्रा है और स्वस्थ जीवन का आधार है।

दिल्ली के साउथ कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा के सामंजस्य का माध्यम है, जो बेहतर और स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करता है।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

रायपुर प्रेस क्लब में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पत्रकारों ने किया योगाभ्यास

रायपुर । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को रायपुर प्रेस क्लब, मोती बाग में पत्रकारों के लिए विशेष...
झारखंड 
 रायपुर प्रेस क्लब में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पत्रकारों ने किया योगाभ्यास

नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब फिर से चर्चा में

मीरजापुर । उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में गंगा किनारे स्थित नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब...
उत्तर प्रदेश 
नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब फिर से चर्चा में

 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने  47 बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जयपुर :राजस्थान में  शहरी परिवहन सेवा में इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर शहर के...
राजस्थान 
  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने  47 बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर

प्रतापगढ़। रजिस्ट्री कार्यालय पट्टी में हुए हमले, फायरिंग और एमडी ड्रग्स तस्करी के आरोप में जेल भेजे जाने के बाद...
ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर

 ब्रिटेन में संभावनाओं का प्लानिंग में जुटीं टाटा, महिंद्रा, मारुति

भारत-ब्रिटेन :भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) से भारतीय ऑटो कंपनियों के लिए ब्रिटेन के इलेक्ट्रिक व्हीकल...
कारोबार 
 ब्रिटेन में संभावनाओं का प्लानिंग में जुटीं टाटा, महिंद्रा, मारुति

उत्तर प्रदेश

नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब फिर से चर्चा में

मीरजापुर । उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में गंगा किनारे स्थित नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब...
उत्तर प्रदेश 
नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब फिर से चर्चा में

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी जांच में कई लोगों की भूमिका जांच के दायरे में, रिपोर्ट जल्द सौंपे जाने की संभावना

अयोध्या/लखनऊ। राम मंदिर में प्राप्त चढ़ावे के प्रबंधन और जमा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही विशेष जांच...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी जांच में कई लोगों की भूमिका जांच के दायरे में, रिपोर्ट जल्द सौंपे जाने की संभावना

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

प्रयागराज । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि ऋषिकुल में ‘स्वस्थ आयु लिए योग’ विषय पर आधारित विशेष योग...
उत्तर प्रदेश 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

योग स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक-माधुरी कुलदीप पटेल

प्रतापगढ़। रविवार को जिला पंचायत परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाये जाने हेतु अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती माधुरी कुलदीप...
उत्तर प्रदेश 
योग स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक-माधुरी कुलदीप पटेल