ईथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर केंद्र सरकार ने उत्पाद शुल्क घटाकर शून्य किया

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने ईथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क को पूरी तरह से हटा दिया है। यह शुल्क छूट पेट्रोल के ई22, ई25, ई27 और ई30 संस्करणों पर लागू होगी।

वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में बुधवार को एक अधिसूचना में जानकारी दी है कि 22 फीसदी से लेकर 30 फीसदी तक ईथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) से पूरी तरह मुक्त कर दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक 22, 25, 27 और 30 फीसदी ईथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क ‘शून्य’ होगा। यह उत्पाद शुल्क छूट ग्राहकों को ईथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल की ओर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों के मई के दूसरे पखवाड़े में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगभग 7.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है।

केंद्र सरकार ने मार्च में पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क 10 रुपये प्रति लीटर घटाया था, जिससे उसने वार्षिक राजस्व में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का घाटा उठाया था। सरकार ने यह कदम पश्चिम एशिया संकट के बीच वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से घरेलू उपभोक्ताओं को बचाने के उद्देश्य से लिया था।

-----

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

एनएसयूआई ने ईसीआई कार्यालय के बाहर किया कठपुतली प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता

नई दिल्ली । भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के हजारों कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) मुख्यालय की...
दिल्ली 
 एनएसयूआई ने ईसीआई कार्यालय के बाहर किया कठपुतली प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता

औरैया जनपद में खड़े ट्रैक्टर से टकराई कार, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

औरैया । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिबियापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को खड़े ट्रैक्टर से कार की टक्कर...
उत्तर प्रदेश 
औरैया जनपद में खड़े ट्रैक्टर से टकराई कार, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

मानवाधिकार आयोग का विशाखापट्टनम स्टील प्लांट की दुर्घटना पर आन्ध्र सरकार को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में...
दिल्ली 
मानवाधिकार आयोग का विशाखापट्टनम स्टील प्लांट की दुर्घटना पर आन्ध्र सरकार को नोटिस

भगवान बुद्ध के प्रमुख शिष्यों के अवशेष मप्र के सांची में फिर किए जाएंगे स्थापित

नई दिल्ली । भगवान बुद्ध के दो सबसे प्रमुख और प्रिय शिष्यों- अर्हंत सारिपुत्र और अर्हंत मौद्गल्यायन के पवित्र बौद्ध...
दिल्ली 
भगवान बुद्ध के प्रमुख शिष्यों के अवशेष मप्र के सांची में फिर किए जाएंगे स्थापित

विश्व कप से पहले इंग्लैंड, पुर्तगाल और अल्जीरिया की अंतिम अभ्यास मैचों में जीत के साथ तैयारियां पूरी

नई दिल्ली । फीफा विश्व कप से पहले खेले गए अंतिम अभ्यास मुकाबलों में इंग्लैंड, पुर्तगाल और अल्जीरिया ने जीत...
खेल 
विश्व कप से पहले इंग्लैंड, पुर्तगाल और अल्जीरिया की अंतिम अभ्यास मैचों में जीत के साथ तैयारियां पूरी

उत्तर प्रदेश

औरैया जनपद में खड़े ट्रैक्टर से टकराई कार, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

औरैया । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिबियापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को खड़े ट्रैक्टर से कार की टक्कर...
उत्तर प्रदेश 
औरैया जनपद में खड़े ट्रैक्टर से टकराई कार, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

प्रयागराज में तेंदुए को बचाने गई पुलिस पर हमला, आरोपितों की याचिका खारिज

प्रयागराज । इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कुशीनगर के उन चार आरोपिताें की याचिका खारिज कर दी, जिन पर तेंदुए को...
उत्तर प्रदेश 
 प्रयागराज में तेंदुए को बचाने गई पुलिस पर हमला, आरोपितों की याचिका खारिज

राजस्व वसूली में ढिलाई पर डीएम सख्त, वाणिज्यकर उपायुक्त का वेतन रोकने के निर्देश

कौशाम्बी। जिले में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने गुरुवार को उदयन सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की प्रगति की...
उत्तर प्रदेश 
राजस्व वसूली में ढिलाई पर डीएम सख्त, वाणिज्यकर उपायुक्त का वेतन रोकने के निर्देश

प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए तहरीर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे के खिलाफ हजरतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए...
उत्तर प्रदेश 
प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए तहरीर