औरैया जनपद में खड़े ट्रैक्टर से टकराई कार, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

औरैया । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिबियापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को खड़े ट्रैक्टर से कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सहायल थाना क्षेत्र के अघारा गांव निवासी गोल्डी देवी पत्नी अरविंद, अमर सिंह पुत्र बलदेव, हरिश्चंद्र पुत्र राजबहादुर, लाल सिंह पुत्र बलदेव तथा राम प्रकाश पुत्र करोड़ी लाल ईको कार से फफूंद क्षेत्र के सल्हापुर गांव में एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होकर गुरुवार को वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान दिबियापुर थाना क्षेत्र के असेनी गांव के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े बांस-बल्ली लदे ट्रैक्टर से जा टकराई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि ईको कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा होने की बात सामने आई है।

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना देकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. अब्दुल करीम और डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय चिचौली रेफर कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि असेनी गांव के पास ईको कार और सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर के बीच टक्कर हुई है, जिसमें पांच लोग घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल चिचौली भेजा गया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट के जज ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस केस से खुद को अलग किया

नई दिल्ली। ट्रायल कोर्ट की ओर से 217 करोड़ की वसूली मामले में आरोप तय करने के आदेश को सुप्रीम...
राष्ट्रीय  राज्य 
सुप्रीम कोर्ट के जज ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस केस से खुद को अलग किया

दिल्ली दंगा: आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले का फैसला जुलाई में

नई दिल्ली। कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में फैसला टाल...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
दिल्ली दंगा: आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले का फैसला जुलाई में

'मनी मैग्नेट' कहलाता है ये इनडोर प्लांट

क्रासुला प्लांट  :: घर की सुंदरता बढ़ाने वाले कई पौधों को वास्तु में सुख-समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी का सोर्स भी...
धर्म-आध्यात्म 
'मनी मैग्नेट' कहलाता है ये इनडोर प्लांट

जनपद को नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत 80 हजार रुपये तक मिलेगा अनुदान

अम्बेडकर नगर ।प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना का जनपद में शुभारंभ हो गया है। योजना के...
उत्तर प्रदेश 
जनपद को नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत 80 हजार रुपये तक मिलेगा अनुदान

जंगीपुर अस्पताल में इंजेक्शन के बाद कई मरीजों की बिगड़ी हालत, मचा हड़कंप

मुर्शिदाबाद। जिले के जंगीपुर महकमा अस्पताल में एक ही वार्ड में इलाज करा रहे कई रोगियों ने इंजेक्शन लगाए जाने...
पश्चिम बंगाल 
जंगीपुर अस्पताल में इंजेक्शन के बाद कई मरीजों की बिगड़ी हालत, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

जनपद को नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत 80 हजार रुपये तक मिलेगा अनुदान

अम्बेडकर नगर ।प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना का जनपद में शुभारंभ हो गया है। योजना के...
उत्तर प्रदेश 
जनपद को नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत 80 हजार रुपये तक मिलेगा अनुदान

मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के लिए करे आवेदन

बस्ती - मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के अन्तर्गत जनपद में 02 स्वदेशी उन्नत नस्ल की गॉय की इकाई स्थापित करने...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के लिए करे आवेदन

मेधावी विद्यार्थियों को शत प्रतिशत तक छात्रवृत्ति का मिला अवसर

बस्ती - कर्मा देवी समूह द्वारा आयोजित "कर्माज्योति टैलेंट हंट 2026" (स्कॉलरशिप परीक्षा) का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगी परीक्षा...
उत्तर प्रदेश 
मेधावी विद्यार्थियों को शत प्रतिशत तक छात्रवृत्ति का मिला अवसर

उरई: पेड़ से लटकता मिला युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव, जांच जारी

उरई। उत्तर प्रदेश के उरई में रामपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगम्मनपुर के समीप जगम्मनपुर-बेनीपुरा मार्ग पर गुरुवार सुबह एक...
उत्तर प्रदेश 
उरई: पेड़ से लटकता मिला युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव, जांच जारी