जनपद स्तरीय बाढ़ मॉक ड्रिल की तैयारियों के संबंध में हुयी समीक्षा बैठक
बस्ती - उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जनपदों के लिए आगामी 11 जून 2026 को आयोजित होने वाली जनपद स्तरीय बाढ़ मॉक ड्रिल की तैयारियों के संबंध में टेबल टॉप अभ्यास एवं समीक्षा बैठक आयोजित हुयी।
बैठक में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), केंद्रीय जल आयोग (CWC) तथा फ्लड मैनेजमेंट एंड इंफॉर्मेशन सिस्टम सेंटर, लखनऊ द्वारा बाढ़ पूर्वानुमान एवं चेतावनी तंत्र में अपनी भूमिका की जानकारी दी गई। सिंचाई, स्वास्थ्य, दूरसंचार, रेलवे, पशुपालन, लोक निर्माण विभाग एवं शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों ने बाढ़ के दौरान अपनी जिम्मेदारियों एवं कार्ययोजना प्रस्तुत की। इसके अतिरिक्त पीएसी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, होमगार्ड, सिविल डिफेंस तथा एनसीसी द्वारा आपदा प्रतिक्रिया तंत्र एवं उपलब्ध संसाधनों की जानकारी साझा की गई।
बैठक में आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन ने आगामी 11 जून 2026 को आयोजित होने वाली मॉक ड्रिल के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यास दो स्थलों पर आयोजित किया जाएगा। प्रथम परिदृश्य के अंतर्गत अमहट घाट, तहसील सदर में कुआनो नदी में नाव पलटने की घटना पर स्कूली बच्चों, स्थानीय नागरिकों एवं दुधारू पशुओं के बचाव एवं राहत कार्यों का प्रदर्शन किया जाएगा। द्वितीय परिदृश्य के अंतर्गत तहसील हर्रैया के वर्षा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए बाढ़ शरणालय, सामुदायिक रसोई तथा चिकित्सा शिविर संचालन एवं राहत कार्यों का अभ्यास किया जाएगा।मॉक ड्रिल की तैयारियों एवं टेबल टॉप अभ्यास में विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं, एनसीसी, सिविल डिफेंस, स्काउट एवं गाइड तथा अन्य स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता की।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
