रेंटो मोजो वेयरहाउस में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर के थाना बादलपुर क्षेत्र में स्थित रेंटो मोजो कंपनी के वेयर हाऊस में आज तड़के भयंकर आग लग गई। घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के अंतर्गत स्थित रेंटो मोजो कंपनी में आज तड़के आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर फायर विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची।

आग ने विकराल रूप धारण कर रखा था। इसको देखते हुए अतिरिक्त फायर टेंडर की व्यवस्था हेतु आसपास के जनपदों से फायर विभाग से समन्वय स्थापित किया गया। इसके बाद 16 गाड़ियां मौके पर पहुंची।

उन्होंने बताया कि करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग को पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया है। कूल डाउन की प्रक्रिया जारी है। सीएफओ ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं है। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा ने पदभार ग्रहण किया ये खबर भी पढ़े : उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा ने पदभार ग्रहण किया

उन्होंने बताया कि आग से कितने का नुकसान हुआ इसका आकलन किया जा रहा है। इस घटना के चलते धूम मानिकपुर औद्योगिक एरिया में स्थित फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। उन्होंने बताया कि आग को अन्य फैक्ट्रियों में फैलने से रोका गया।

मौके पर मौजूद थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि मोहन स्वरूप हॉस्पिटल के सामने धूम मानिकपुर गांव के बिजली घर के पीछे बने रेंटो मोजो वेयरहाउस में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: स्विमिंग पूल में डॉक्टरों, योग प्रशिक्षकों और छात्रों ने किया योगासन ये खबर भी पढ़े : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: स्विमिंग पूल में डॉक्टरों, योग प्रशिक्षकों और छात्रों ने किया योगासन

उन्होंने बताया कि इस वेयरहाउस में होम अप्लायंसेज वह फर्नीचर डिलीवरी के लिए स्टोर किए जाते थे। यह कंपनी किराए पर लोगों को फर्नीचर, कंप्यूटर आदि उपलब्ध कराती है। घटना के समय वेयरहाउस में गार्ड मौजूद थे।

बागपत: दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपित घायल गैंगस्टर वरुण की मौत, एक अन्य गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : बागपत: दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपित घायल गैंगस्टर वरुण की मौत, एक अन्य गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि उनकी सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानी पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।

उन्होंने बताया कि वेयरहाउस में संपत्ति का काफी नुकसान हुआ है। जिस समय आग लगी थी, उस समय आंधी और तूफान चल रहा था, जिसकी वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ओमान के पास अमेरिकी हमले का शिकार हुआ भारतीय चालक दल वाला टैंकर

मस्कट/नई दिल्ली। ओमान के तट के निकट स्थित तेल टैंकर मारिवेक्स (Marivex) पर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद जहाज पर...
अंतर्राष्ट्रीय 
ओमान के पास अमेरिकी हमले का शिकार हुआ भारतीय चालक दल वाला टैंकर

नरेंद्र मोदी बने सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री, नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री...
राष्ट्रीय 
नरेंद्र मोदी बने सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री, नया रिकॉर्ड

बलात्कार पीड़िता को आरोपित ने धमकाया, मुकदमा वापस लेने को बना रहा दबाव

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 49 में एक बलात्कार पीड़िता ने आज सुबह को रिपोर्ट दर्ज कराई...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बलात्कार पीड़िता को आरोपित ने धमकाया, मुकदमा वापस लेने को बना रहा दबाव

घरेलू सर्राफा बाजार में सोना महंगा, 10 ग्राम पर 1,490 रुपये तक की बढ़त

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में तेजी का रुख नजर आ...
कारोबार 
घरेलू सर्राफा बाजार में सोना महंगा, 10 ग्राम पर 1,490 रुपये तक की बढ़त

एक साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, मुठभेड़ में आरोपित घायल

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक द्वारा घर में घुसकर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 एक साल की बच्ची के साथ  दुष्कर्म, मुठभेड़ में आरोपित घायल

उत्तर प्रदेश

बलात्कार पीड़िता को आरोपित ने धमकाया, मुकदमा वापस लेने को बना रहा दबाव

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 49 में एक बलात्कार पीड़िता ने आज सुबह को रिपोर्ट दर्ज कराई...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बलात्कार पीड़िता को आरोपित ने धमकाया, मुकदमा वापस लेने को बना रहा दबाव

एक साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, मुठभेड़ में आरोपित घायल

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक द्वारा घर में घुसकर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 एक साल की बच्ची के साथ  दुष्कर्म, मुठभेड़ में आरोपित घायल

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने तथाकथित व्यापारी नेताओ पर लगाये गम्भीर आरोप

फिरोजाबाद,  भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन मंगलवार को शिवम रेस्टोरेंट पर आयोजित  वार्ता में...
उत्तर प्रदेश 
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने तथाकथित व्यापारी नेताओ पर लगाये गम्भीर आरोप

बांदा की कौशल्या हत्याकांड का खुलासा: पति ने शक में रची साजिश, हरिद्वार के जंगल में की हत्या

बांदा। उत्तराखंड के हरिद्वार के जंगलों में मिले एक अज्ञात महिला के शव की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा की कौशल्या हत्याकांड का खुलासा: पति ने शक में रची साजिश, हरिद्वार के जंगल में की हत्या