प्रबंध निदेशक ने निरीक्षण कर दिया पेड़ी प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की सलाह

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती (रूधौली) - बजाज चीनी मिल रुधौली के गेट एवं केंद्र के ग्राम अरदा बैकुंठ गोविंदपुर महुआरी हरिहरपुर बहादुरपुर पिकोरा रमवापुर कठोलिया में बजाज ग्रुप के प्रबंध निदेशक अजय कुमार शर्मा महाप्रबंधक अरशद शेख चीनी मिल के इकाई प्रमुख डॉ जेपी त्रिपाठी जोनल एचआर हेड पूर्वी जोन एन के शुक्ला उपमहा प्रबंधक गन्ना लवकुश सिंह चौहान सहायक प्रबंधक गन्ना अनिल कुमार शुक्ला गन्ना प्रबंधक अरविंद द्विवेदी गेट इंचार्ज राजेश सिंह के साथ पेड़ी और पौधा प्लांट का गहन निरीक्षण किया | साथ ही प्लांट पर गन्ना प्रजाति की भी जांच की सुझाव दिया कि आप लोग पेड़ी प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें | कृषक पौधे पर अधिक लागत खर्च करता है जबकि पेड़ी पर थोड़ी सी लागत लगाकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है | आप लोग सिंचाई गुड़ाई निराई उर्वरक खाद का प्रयोग समय से करें जिससे आपको उत्पादन अच्छा प्राप्त हो और रोग और कीट के प्रति भी जागरूक रहे | इस समय चोटी भेदक कीट का प्रकोप कुछ प्लाटों पर दिखाई पड़ रहा है, आप लोग चीनी मिल के द्वारा वितरण की जा रही दवा कोराजन बटाको क्लोरोपारी फास्ट,चक्रव्यूह दवा फील्ड सुपरवाइजर से या चीनी मिल के अधिकारी गणों से प्राप्त कर लें, जिससे आपकी फसल रोग और कीट से मुक्त रहे और आपको उत्पादन बेहतर प्राप्त हो | कृषक गन्ना बुवाई के साथ साफसली की खेती अवश्य करें, जिससे कृषकों को दुगना लाभ प्राप्त हो | साफसली खेती करने पर सिंचाई गुड़ाई और निराई निरंतर होने से गन्ने की फसल में खरपतवार नहीं होता है, जिससे गन्ना का विकास अच्छा होता है और उत्पादन कृषक को अधिक मिलता है | आप लोग ट्रेंच विधि से गन्ने की बुवाई करें जिससे साफसली खेती का लाभ ले सकें ट्रेंच विधि से गन्ना बुवाई करने पर कृषक को लागत कम आती है बुवाई हेतु गन्ना बीज कम लगता है | सिंचाई पर खर्च कम आता है प्राकृतिक आपदा का प्रभाव काम पड़ता है गन्ना गिरता नहीं है और जंगली जानवरों से फसल को नुकसान कम होता है और उत्पादन बेहतर होता है | हमारा लक्ष्य कम लागत में कृषक को अधिक उत्पादन प्राप्त हो इसके लिए हम किसान मार्गदर्शन चैनल के माध्यम से कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा गन्ना फसल से अधिक लाभ पेड़ी प्रबंधन रोग एवं कीट से निदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है | आप लोग चैनल से जुड़े और लाभकारी जानकारी प्राप्त करें सीनियर गन्ना अधिकारी एवं मीडिया प्रभारी बाल सिंधु गगन पांडे ने कहा कि उच्च अधिकारियों द्वारा फील्ड का निरीक्षण करने से कृषकों का मनोबल बढ़ता है साथ-साथ फील्ड सुपरवाइजर एवं चीनी मिल के अधिकारी गणों के द्वारा कुछ नया कर दिखाने की लक उत्पन्न होती है | प्रबंध निदेशक का यह प्रयास कृषको का मनोबल अवश्य बढ़ाएगी और कृषक भी कुछ अलग कर अच्छी पैदावार प्राप्त करेंगे साथ साथ दूसरे कृषक गन्ना बुवाई के प्रति आकर्षित होंगे | 
इस दौरान क्षेत्रीय ग्राम प्रधान रामनाथ चौधरी, आज्ञाराम चौधरी अशोक कुमार चौधरी ,धर्मेंद्र यादव रामपुर राम भारत राम लखन विजय कुमार मिश्रा, शशि प्रकाश सिंह रामनाथ चौधरी, रामबचन यादव अंबिका चौधरी ,जगदीश पांडे जगदंबा पांडे समेत चीनी मिल के अधिकारी एवं फील्ड सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

चोरी की वारदात ने खुशियों पर फेरा पानी, बेटी की शादी के लिए रखे जेवर और नकदी गायब

7 लाख के जेवर और नकदी चोरी नवादा। नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के बड़गांव पंचायत स्थित खिदा बीघा...
बिहार 
चोरी की वारदात ने खुशियों पर फेरा पानी, बेटी की शादी के लिए रखे जेवर और नकदी गायब

राजभवन में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का हुआ सजीव प्रसारण

नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान के ​तहत जनभवन द्वारा विविध जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजन लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल...
उत्तर प्रदेश 
राजभवन में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का हुआ सजीव प्रसारण

देश भर में काली कमाई के अंबार लगाते भ्रष्टाचारी अधिकारी: मनोज कुमार अग्रवाल 

बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने लघु सिंचाई प्रमंडल, सासाराम के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर अरविंद कुमार चौधरी के खिलाफ आय से...
विचार मित्र 
देश भर में काली कमाई के अंबार लगाते भ्रष्टाचारी अधिकारी: मनोज कुमार अग्रवाल 

रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, पैर फिसलने से यात्री की दर्दनाक मौत

घटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर हुई  बंगाईगांव । असम के बंगाईगांव ज़िलांतर्गत न्यू बंगाईगांव जंक्शन पर चलती...
राष्ट्रीय 
रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, पैर फिसलने से यात्री की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश

राजभवन में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का हुआ सजीव प्रसारण

नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान के ​तहत जनभवन द्वारा विविध जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजन लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल...
उत्तर प्रदेश 
राजभवन में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का हुआ सजीव प्रसारण

मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को बसपा से निकाला, दोबारा वापसी के सभी रास्ते बंद

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के खिलाफ...
उत्तर प्रदेश 
मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को बसपा से निकाला, दोबारा वापसी के सभी रास्ते बंद

आईजीआरएस (IGRS) निस्तारण में प्रतापगढ़ पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन, माह जुलाई-2026 में प्रदेश में प्रथम स्थान

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के कुशल निर्देशन, सतत पर्यवेक्षण एवं प्रभावी मॉनिटरिंग में जनपद प्रतापगढ़ पुलिस ने मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
आईजीआरएस (IGRS) निस्तारण में प्रतापगढ़ पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन, माह जुलाई-2026 में प्रदेश में प्रथम स्थान

लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल

लोगों को गर्मी से मिल सकती राहत  लखनऊ। रविवार को मौसम सुहावना बना रह सकता है। सुबह से ही आसमान...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल