नरेंद्र मोदी बने सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री, नया रिकॉर्ड

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। बुधवार को उनके कार्यकाल के 4,399 दिन पूरे हो गए, जिससे उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का 4,398 दिनों का पिछला रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है।

इस उपलब्धि के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें बधाई दी है। बुधवार को भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में आज एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है।

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, डीटीसी बसों में तैनात होंगी हथियारबंद महिला पुलिसकर्मी ये खबर भी पढ़े : दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, डीटीसी बसों में तैनात होंगी हथियारबंद महिला पुलिसकर्मी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। 4,399 दिनों की यह सतत सेवा राष्ट्र के प्रति उनके अद्वितीय समर्पण का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित अपने 12 वर्ष पूर्ण किए हैं। 'संकल्प से सिद्धि' का यह गौरवशाली कालखंड भारत के विकास, सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और वैश्विक प्रतिष्ठा में अभूतपूर्व वृद्धि का साक्षी रहा है।

दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट के स्कैनिंग रूम में आग, दस्तावेज जलकर खाक हुए ये खबर भी पढ़े : दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट के स्कैनिंग रूम में आग, दस्तावेज जलकर खाक हुए

नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने अनेक ऐतिहासिक परिवर्तन देखे हैं। वित्तीय समावेशन, डिजिटल क्रांति और ‘एक राष्ट्र, एक कर’ व्यवस्था से पारदर्शी एवं जवाबदेह शासन को नई मजबूती मिली है।

वेस्टइंडीज ने श्रीलंका टी-20 श्रृंखला के लिए टीम घोषित की, ऑगस्टे, एंड्रयू और स्प्रिंगर की वापसी ये खबर भी पढ़े : वेस्टइंडीज ने श्रीलंका टी-20 श्रृंखला के लिए टीम घोषित की, ऑगस्टे, एंड्रयू और स्प्रिंगर की वापसी

वहीं, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहन तथा आधुनिक बुनियादी ढांचे के विस्तार ने विकास यात्रा को नई गति प्रदान की है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का भव्य निर्माण, अनुच्छेद 370 का निरसन और अनेक दूरगामी निर्णय देश की आकांक्षाओं को साकार करने में महत्वपूर्ण मील के पत्थर सिद्ध हुए हैं।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि आज राष्ट्र का प्रत्येक नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत 2047’ के स्वप्न को साकार करने हेतु एक सामूहिक संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

फतेहाबाद के हिसार रोड स्थित शटरिंग की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान खाक

फतेहाबाद। फतेहाबाद के हिसार रोड स्थित नई सब्जी मंडी के सामने ओम टिंबर शटरिंग दुकान में बुधवार सुबह अचानक भीषण...
हरियाणा 
फतेहाबाद के हिसार रोड स्थित शटरिंग की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान खाक

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया , हथियार और गोला-बारूद बरामद

इंफाल । मणिपुर में सुरक्षा बलों द्वारा उग्रवादियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में चंदेल जिले में...
राज्य 
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया , हथियार और गोला-बारूद बरामद

लम्बी अवधि के इलाज के लिए होम्योपैथी कारगर: डॉ रवींद्र मोहन कौशल 

-कई बीमारियों के लिए ऑपरेशन हल नहीं  
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लम्बी अवधि के इलाज के लिए होम्योपैथी कारगर: डॉ रवींद्र मोहन कौशल 

नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मोदी ने कीर्तिमान स्थापित किया : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । भारत के लोकतंत्र के इतिहास में सर्वाधिक समय तक लगातार चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर देश की...
उत्तर प्रदेश 
नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मोदी ने कीर्तिमान स्थापित किया : केशव प्रसाद मौर्य

बागपत में टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या, बदले की आग में हिस्ट्रीशीटर ढेर, बाजार बंद कर व्यापारियों का हंगामा

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र में मंगलवार शाम दिल्ली बस स्टैंड के पास उस समय...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 

बहराइच में भयंकर सड़क हादसा,बस और ट्रक की टक्कर में 17 घायल,दो लखनऊ रेफर

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गदामार खुर्द में बीती देर रात भयंकर सड़क...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच में भयंकर सड़क हादसा,बस और ट्रक की टक्कर में 17 घायल,दो लखनऊ रेफर