दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट के स्कैनिंग रूम में आग, दस्तावेज जलकर खाक हुए

दमकल की आठ गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में रविवार सुबह स्कैनिंग रूम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग कोर्ट परिसर के गेट नंबर-4 के पास दूसरी मंजिल पर स्थित स्कैनिंग रूम में लगी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। 

दमकल विभाग के अनुसार, आग लगने की सूचना सुबह 5:22 बजे मिली थी। इसके बाद तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। सुबह 6:05 बजे डिविजनल ऑफिसर ने 'स्टॉप मैसेज' जारी कर आग पर नियंत्रण की पुष्टि की। घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।

ईथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर केंद्र सरकार ने उत्पाद शुल्क घटाकर शून्य किया ये खबर भी पढ़े : ईथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर केंद्र सरकार ने उत्पाद शुल्क घटाकर शून्य किया

हालांकि, आग की चपेट में आने से स्कैनिंग रूम में रखे कुछ दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए। ये दस्तावेज किस प्रकार के थे और कितना नुकसान हुआ है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। संबंधित विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

भगवान बुद्ध के प्रमुख शिष्यों के अवशेष मप्र के सांची में फिर किए जाएंगे स्थापित ये खबर भी पढ़े : भगवान बुद्ध के प्रमुख शिष्यों के अवशेष मप्र के सांची में फिर किए जाएंगे स्थापित

अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। गौरतलब है कि हाल के दिनों में दिल्ली में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में सार्वजनिक भवनों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

एमआरपी व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर होगा प्रदर्शन  ये खबर भी पढ़े : एमआरपी व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर होगा प्रदर्शन

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

यूपी में जिस सीट से सपा कभी नहीं हारी, वहां से कल चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे ओवैसी 

लखनऊः उत्तर प्रदेश में अगले साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में जिस सीट से सपा कभी नहीं हारी, वहां से कल चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे ओवैसी 

लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन

पश्चिम बर्दवान। देश के पहले गृह मंत्री और लौह पुरुष के नाम से जाने जाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल की...
पश्चिम बंगाल 
लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन

दिल्ली जाने वाली आठ फ्लाइटें मौसम खराब होने पर लखनऊ डायवर्ट

लखनऊ। दिल्ली में खराब मौसम की वजह से इसका असर विमान सेवाओं में दिख रहा है। दिल्ली को जाने वाले...
उत्तर प्रदेश 
दिल्ली जाने वाली आठ फ्लाइटें मौसम खराब होने पर लखनऊ डायवर्ट

अमेरिकी महिला  ने अमेरिका का पूरा स्कैम भी बताया

एक अमेरिकी महिला : एक अमेरिकी महिला ने भारत से मात्र 25 डॉलर में 1,000 डॉलर की दवा खरीदने के...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिकी महिला  ने अमेरिका का पूरा स्कैम भी बताया

आवास आयुक्त ने वृंदावन एवं अवध विहार योजनाओं का किया औचक निरीक्षण

लखनऊ। आवास आयुक्त ने आज लखनऊ स्थित वृंदावन योजना एवं अवध विहार योजना का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विकास एवं...
उत्तर प्रदेश 
आवास आयुक्त ने वृंदावन एवं अवध विहार योजनाओं का किया औचक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश

यूपी में जिस सीट से सपा कभी नहीं हारी, वहां से कल चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे ओवैसी 

लखनऊः उत्तर प्रदेश में अगले साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में जिस सीट से सपा कभी नहीं हारी, वहां से कल चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे ओवैसी 

दिल्ली जाने वाली आठ फ्लाइटें मौसम खराब होने पर लखनऊ डायवर्ट

लखनऊ। दिल्ली में खराब मौसम की वजह से इसका असर विमान सेवाओं में दिख रहा है। दिल्ली को जाने वाले...
उत्तर प्रदेश 
दिल्ली जाने वाली आठ फ्लाइटें मौसम खराब होने पर लखनऊ डायवर्ट

आवास आयुक्त ने वृंदावन एवं अवध विहार योजनाओं का किया औचक निरीक्षण

लखनऊ। आवास आयुक्त ने आज लखनऊ स्थित वृंदावन योजना एवं अवध विहार योजना का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विकास एवं...
उत्तर प्रदेश 
आवास आयुक्त ने वृंदावन एवं अवध विहार योजनाओं का किया औचक निरीक्षण

मोदी सरकार के 12 वर्ष: युवा शक्ति की सामर्थ्य को नई दिशा देने वाले वर्ष : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी पूंजी उसकी ‘युवा...
उत्तर प्रदेश 
 मोदी सरकार के 12 वर्ष: युवा शक्ति की सामर्थ्य को नई दिशा देने वाले वर्ष : केशव प्रसाद मौर्य