यूपी में जिस सीट से सपा कभी नहीं हारी, वहां से कल चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे ओवैसी 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

लखनऊः उत्तर प्रदेश में अगले साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने तैयारी अभी से ही शुरू कर दी है। यूपी में ओवैसी की पार्टी 200 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्लान बना रही है। एआईएमआईएम चीफ़ असदुद्दीन ओवैसी रविवार यानी 14 जून को इसी सिलसिले में यूपी आ रहे हैं। माना जा रहा है कि रविवार से ओवैसी यूपी में अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे।

मटेरा में सपा कभी नहीं हारी

आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत थाना महुली पर आयोजित की गई पीस कमेटी की मीटिंग ये खबर भी पढ़े : आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत थाना महुली पर आयोजित की गई पीस कमेटी की मीटिंग

जानकारी के मुताबिक, बहराइच के मटेरा इलाके में असदुद्दीन ओवैसी रविवार को एक जनसभा करेंगे। जिस मटेरा में ओवैसी की रैली हो रही है, वहां से समाजवादी पार्टी की मारिया शाह विधायक हैं। ये सीट 2012 में बनी थी और तब से ही ये सीट समाजवादी पार्टी के पास है। यानी मटेरा विधानसभा सीट से सपा कभी चुनाव नहीं हारी है। 

जनसुनवाई के बीच गुल हुई बिजली, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में सुनी गईं महिलाओं की फरियादें ये खबर भी पढ़े : जनसुनवाई के बीच गुल हुई बिजली, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में सुनी गईं महिलाओं की फरियादें

मायावती की बसपा से गठबंधन करना चाहती है ओवैसी की पार्टी

 खागा ओवरब्रिज के पास अज्ञात महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका ये खबर भी पढ़े :  खागा ओवरब्रिज के पास अज्ञात महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

इससे पहले ओवैसी की पार्टी ने अखिलेश यादव के गृह जनपद  इटावा में भी चुनाव प्रचार शुरू किया था। जहां "2027 में गेम बदल देंगे" वाले  बैनर पोस्टर लगाकर ई रिक्शा रैली निकाली गई थी। Aimim के यूपी के अध्यक्ष शौकत अली ने इंडिया टीवी से कहा कि उनकी पार्टी यूपी में मायावती के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहती है क्योंकि यूपी में मुस्लिम और दलित वोट मिलकर कुल वोट शेयर का करीब 40 फीसदी है।

यूपी में ओवैसी की पार्टी का अब तक चुनावी इतिहास

दरअसल, बिहार विधान सभा और महाराष्ट्र के निकाय चुनाव में मिली कामयाबी के बाद ओवैसी यूपी में भी जोर शोर से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। हालांकि अभी तक यूपी में AIMIM का प्रदर्शन अच्छा नहीं रह। ओवैसी ने 2017 विधान सभा चुनाव में 38 सीट पर चुनाव लड़ा, जिसमें से 37 पर ज़मानत ज़ब्त हो गई। ओवैसी की पार्टी ने 2022 में 96 सीट पर चुनाव लड़ा था लेकिन 0.43 फीसदी वोट ही मिला था। यूपी में निकाय चुनावों में ओवैसी को ज़रूर कामयाबी मिली। 2017 के निकाय चुनावों में पार्टी ने 78 उम्मीदवार खड़े किए जिनमे 29 जीत गए। 2023 के निकाय  चुनावो में भी ओवैसी की पार्टी ने पांच नगर पालिका परिषद सीट जीती। साथ में 75 पार्षद भी बनाये। 

ओवैसी के दौरे पर यूपी की सियासत गर्म

माना जा रहा है कि ओवैसी बहराइच में सालार मसूद ग़ाज़ी की दरगाह भी जा सकते हैं। ओवैसी के दौरे को लेकर सियासत भी शुरू हो गई। योगी सरकार के मंत्री और सुहेलदेव  भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने शौकत अली के महाराजा सुहेलदेव पर दिए गए बयान पर नाराजगी जताई है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एएफए में 217वीं संयुक्त दीक्षांत परेड का किया निरीक्षण

-एएफए की 217वीं संयुक्त दीक्षांत परेड में रक्षा मंत्री ने ड्रोन, एआई और साइबर तकनीक को बताया भविष्य के युद्ध...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एएफए में 217वीं संयुक्त दीक्षांत परेड का किया निरीक्षण

भारत-अफगानिस्तान वनडे : बारिश के बीच भी दर्शकों का उत्साह बरकरार, मैच शुरू होने का इंतजार

धर्मशाला। धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भारत-अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला एकदिवसीय मैच तय समय से ढाई घण्टे...
खेल 
भारत-अफगानिस्तान वनडे : बारिश के बीच भी दर्शकों का उत्साह बरकरार,  मैच शुरू होने का इंतजार

कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बनेगा विश्व रिकॉर्ड, पीएम मोदी की उपस्थिति प्रस्तावित

कोलकाता। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य आयोजन किया जाएगा। इसमें...
राष्ट्रीय  राज्य  पश्चिम बंगाल 
कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बनेगा विश्व रिकॉर्ड, पीएम मोदी की उपस्थिति प्रस्तावित

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे देश के अगले सेनाध्यक्ष, 30 को संभालेंगे कार्यभार

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को देश का अगला सेना प्रमुख नियुक्त किया है। अभी वे...
राष्ट्रीय  राज्य 
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे देश के अगले सेनाध्यक्ष, 30 को संभालेंगे कार्यभार

गुरू गोविन्द सिंह चौक पर स्थापित हुआ खण्डाः उमड़ी आस्था

बस्ती - शनिवार को वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह से कंपनीबाग चौराहा गूंज उठा। पंजाब से आया...
उत्तर प्रदेश 
गुरू गोविन्द सिंह चौक पर स्थापित हुआ खण्डाः उमड़ी आस्था

उत्तर प्रदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एएफए में 217वीं संयुक्त दीक्षांत परेड का किया निरीक्षण

-एएफए की 217वीं संयुक्त दीक्षांत परेड में रक्षा मंत्री ने ड्रोन, एआई और साइबर तकनीक को बताया भविष्य के युद्ध...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एएफए में 217वीं संयुक्त दीक्षांत परेड का किया निरीक्षण

गुरू गोविन्द सिंह चौक पर स्थापित हुआ खण्डाः उमड़ी आस्था

बस्ती - शनिवार को वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह से कंपनीबाग चौराहा गूंज उठा। पंजाब से आया...
उत्तर प्रदेश 
गुरू गोविन्द सिंह चौक पर स्थापित हुआ खण्डाः उमड़ी आस्था

अमेठी में यूपी 112 कर्मियों ने फांसी लगा रहे व्यक्ति की बचाई जान, महानिदेशक ने किया सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में यूपी 112 के पुलिसकर्मियों की तत्परता से एक व्यक्ति की जान बच गई।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अमेठी में यूपी 112 कर्मियों ने फांसी लगा रहे व्यक्ति की बचाई जान, महानिदेशक ने किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बने महेन्द्र चौहान

बस्ती - उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रान्तीय महामंत्री राजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर जनपद बस्ती...
उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बने महेन्द्र चौहान