गुरू गोविन्द सिंह चौक पर स्थापित हुआ खण्डाः उमड़ी आस्था

खण्डा की स्थापना से शहर की सांस्कृतिक विरासत मजबूत हुई

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - शनिवार को वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह से कंपनीबाग चौराहा गूंज उठा। पंजाब से आया गुरु गोविंद सिंह का पवित्र ‘खण्डा’ गुरू गोविन्द सिंह चौक पर  स्थापित हुआ ।सड़क चौड़ीकरण के दौरान कम्पनीबाग स्थित गुरू गोविन्द सिंह चौक को हटाना पड़ा था।  जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती के प्रयास से पुनः इसका भव्य निर्माण कराया गया।शनिवार को  सिख पंथ का शौर्य, न्याय और एकता का प्रतीक सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह के नाम पर बना कंपनी बाग चौक  ‘बोले सो निहाल’ के जयकारों से गूंज उठा। सड़क चौड़ीकरण के दौरान हटाए गए गुरु गोविंद सिंह चौक को नए स्वरूप में पुर्नस्थापित कर दिया गया ।  पंजाब के मोगा से चलकर आया सिखों का पवित्र प्रतीक चिन्ह ’खंडा’ पूरे सम्मान के साथ चौक पर स्थापित किया गया। फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा से हुए भव्य स्वागत ने माहौल को भावुक कर दिया।  
पूर्वान्चल सिख बेलफेयर सोसायटी के संस्थापक सरदार जगबीर सिंह ने बताया कि खंडा सिख धर्म का सर्वोच्च धार्मिक प्रतीक है। इसके बीच में दोधारी तलवार ’खंडा’ सत्य और न्याय का प्रतीक है। इसके चारों ओर ’चक्कर’ ईश्वर की एकता और अनंत काल को दर्शाता है। दोनों ओर की दो ’कृपाणें’ मीरी-पीरी यानी आध्यात्मिक और राजनीतिक शक्ति का संदेश देती हैं। खंडा त्याग, शौर्य और कमजोरों की रक्षा का संकल्प दिलाता है। गुरु गोविंद सिंह ने इसे पंथ की पहचान बनाया था।  
ज्ञात रहे कि सड़क चौड़ीकरण के चलते गुरु गोविंद सिंह चौक को तोड़ना पड़ा था, उस समय अपर जिला अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने आश्वासन दिया था कि चौक को पहले से ज्यादा चौड़ा और भव्य बनाया जाएगा। सरदार जगबीर सिंह के अथक प्रयास और पीडब्ल्यूडी के जेई अभिषेक सिंह के सराहनीय योगदान से यह वादा पूरा हुआ है। नए चौक को आधुनिक तरीके से डिजाइन किया जा रहा है, जिसकी शान अब यह खंडा बनेगा। जैसे ही क्रेन से खंडा को चौक पर उतारा गया, उपस्थित लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। ‘वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह’ के नारों से पूरा कंपनी बाग क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं की आंखों में खुशी और गर्व साफ झलक रहा था।
इस ऐतिहासिक मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती को गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा द्वारा सिरोपाव भेंटकर सम्मानित किया गया। मुख्य रूप से  सरदार जगबीर सिंह, ज्ञानी प्रदीप सिंह, हरभजन सिंह, जोगिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, प्रभजोत सिंह, इंद्रपाल सिंह, हरि सिंह बबलू, राजेश चित्रगुप्त, अखिलेश शुक्ला, तरनजोत सिंह, ओम प्रकाश अरोड़ा, जय प्रकाश अरोड़ा, अमृतपाल सिंह, सनम सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और प्रशासन का आभार जताया। स्थानीय लोगों ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह चौक बस्ती की पहचान है। खण्डा की स्थापना से शहर की सांस्कृतिक विरासत और मजबूत हुई है।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा

महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा अंतरराज्यीय...
महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा

किसान बनकर पहुंचे उप कृषि निदेशक, ओवररेट पर यूरिया बेचने वाला विक्रेता रंगे हाथों पकड़ा, दुकान-गोदाम सील

प्रतापगढ़। जनपद में किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग...
किसान बनकर पहुंचे उप कृषि निदेशक, ओवररेट पर यूरिया बेचने वाला विक्रेता रंगे हाथों पकड़ा, दुकान-गोदाम सील

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति एवं गोबरधन समिति की बैठक सम्पन्न

प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्वच्छता समिति एवं गोबरधन समिति...
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति एवं गोबरधन समिति की बैठक सम्पन्न

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

घुमंतू व वंचित समुदाय की सूची तैयार करायें ताकि मिल सके लाभ: राज्यपाल

ग्राम प्रधान पात्रों की सूची डीएम ऑफिस को दें व उसकी प्रति राज्यपाल कार्यालय को भी भेजें महिलाओं से बोलीं...
उत्तर प्रदेश 
घुमंतू व वंचित समुदाय की सूची तैयार करायें ताकि मिल सके लाभ: राज्यपाल