स्वतंत्रता दिवस पर होगा भव्य कवि सम्मेलन एवं मुशायरा
बस्ती - स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को प्रेस क्लब सभागार, बस्ती में भव्य कवि सम्मेलन, मुशायरा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम संयोजक अनुराग कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि आयोजन का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए साहित्य के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना है। समारोह में देशभक्ति एवं सामाजिक सरोकारों पर आधारित काव्य पाठ के साथ साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को "जनकवि कैलाश गौतम सम्मान", "वीरांगना रानी तलाश कुँवरी स्मृति सम्मान" एवं "राजा जालिम सिंह स्वतंत्रता गौरव सम्मान" से सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने साहित्यकारों, कवियों, शायरों, पत्रकारों एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील किया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
