प्रयागराज में बनेंगे पांच लाख तिरंगे, तेज हुई तैयारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

50 स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं जुटीं तिरंगा निर्माण में, 10 अगस्त तक सभी ब्लॉक मुख्यालयों तक पहुंच जाएंगे राष्ट्रीय ध्वज
प्रयागराज। 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने के लिए प्रयागराज में बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। अभियान के तहत जनपद को पांच लाख तिरंगे तैयार करने का लक्ष्य मिला है।

इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं पूरी लगन और उत्साह के साथ तिरंगा निर्माण में जुट गई हैं। यह जानकारी गुरुवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की उपायुक्त (स्वतः रोजगार) शमा सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि जनपद में तिरंगा निर्माण के लिए दो सिलाई केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कौड़िहार विकास खंड के एकता सीएफएल को नोडल केंद्र बनाया गया है, जबकि दूसरा सिलाई केंद्र चाका विकास खंड में संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि दोनों केंद्रों पर 25-25 स्वयं सहायता समूह, यानी कुल 50 स्वयं सहायता समूह तिरंगा निर्माण का कार्य कर रहे हैं। निर्धारित समय के भीतर सभी तिरंगे तैयार कर 10 अगस्त तक जनपद के सभी ब्लॉक मुख्यालयों तक पहुंचा दिए जाएंगे।

उपायुक्त (स्वतः रोजगार) शमा सिंह ने कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है।

संतकबीरनगर में ‘करमैनी घाट’ पुलिस चौकी का भव्य उद्घाटन ये खबर भी पढ़े : संतकबीरनगर में ‘करमैनी घाट’ पुलिस चौकी का भव्य उद्घाटन

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान और अधिक सशक्त हो रहा है। इससे महिलाओं को रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं और वे राष्ट्र निर्माण के इस महत्वपूर्ण अभियान में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रयागराज निर्धारित समय के भीतर पांच लाख तिरंगे तैयार कर लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूरा किया जाएगा और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे जनपद में घर-घर तिरंगा लहराएगा।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

उत्तराखंड में बारिश का कहर, नदियां उफान पर, हाई अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई नदियों का जलस्तर चेतावनी और...
उत्तराखंड 
उत्तराखंड में बारिश का कहर, नदियां उफान पर, हाई अलर्ट जारी

प्रयागराज में तीन दिव्यांगों की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में शाहगंज थाना क्षेत्र में हुई तीन दिब्यांगो की हत्या का खुलासा करते हुए...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में तीन दिव्यांगों की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: ब्रिक्स संस्कृति महोत्सव, 100 से अधिक विदेशी प्रतिनिधि होंगे शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह...
राष्ट्रीय 
भोपाल: ब्रिक्स संस्कृति महोत्सव, 100 से अधिक विदेशी प्रतिनिधि होंगे शामिल

पश्चिम बंगाल में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तेज वर्षा की संभावना

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुधवार को अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम वर्षा तथा कई स्थानों पर...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तेज वर्षा की संभावना

असम: 14 जिलों में बाढ़ से 160653 आबादी प्रभावित, पांच और मिले शव

गुवाहाटी। असम में आई बाढ़ से ऊपरी असम के मुख्य रूप से चार जिले शिवसागर, चराईदेव, जोरहाट एवं गोलाघाट बुरी...
राष्ट्रीय 
असम: 14 जिलों में बाढ़ से 160653 आबादी प्रभावित, पांच और मिले शव

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में तीन दिव्यांगों की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में शाहगंज थाना क्षेत्र में हुई तीन दिब्यांगो की हत्या का खुलासा करते हुए...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में तीन दिव्यांगों की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

औरैया में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 युवकों की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बिधूना कोतवाली क्षेत्र में बिधूना-ऐरवा कटरा मार्ग पर रठगांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 युवकों की मौत

प्रतापगढ़: जर्जर मकान की गिरी छत, परिवार के 6 लोगों की मौत

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में नगर कोतवाली अंतर्गत महुली मंडी के पास रात से रुक-रुक हो रही बारिश...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रतापगढ़: जर्जर मकान की गिरी छत, परिवार के 6 लोगों की मौत

प्रयागराज में बनेंगे पांच लाख तिरंगे, तेज हुई तैयारी

50 स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं जुटीं तिरंगा निर्माण में, 10 अगस्त तक सभी ब्लॉक मुख्यालयों तक पहुंच जाएंगे राष्ट्रीय...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में बनेंगे पांच लाख तिरंगे, तेज हुई तैयारी