तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत

डंपर चालक वाहन समेत फरार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

हादसा सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फरार डंपर व उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, भदरसा गांव निवासी शिव भोला तिवारी (25) बुधवार रात बाइक से सरसौल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिव भोला के सिर में गंभीर चोट लगी और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सरसौल चौकी प्रभारी राजमोहन मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को भी दे दी गई।

महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। उसकी पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साक्ष्य जुटाकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

फर्जी बैनामा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, वजीरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई ये खबर भी पढ़े : फर्जी बैनामा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, वजीरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

उत्तराखंड में बारिश का कहर, नदियां उफान पर, हाई अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई नदियों का जलस्तर चेतावनी और...
उत्तराखंड 
उत्तराखंड में बारिश का कहर, नदियां उफान पर, हाई अलर्ट जारी

प्रयागराज में तीन दिव्यांगों की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में शाहगंज थाना क्षेत्र में हुई तीन दिब्यांगो की हत्या का खुलासा करते हुए...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में तीन दिव्यांगों की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: ब्रिक्स संस्कृति महोत्सव, 100 से अधिक विदेशी प्रतिनिधि होंगे शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह...
राष्ट्रीय 
भोपाल: ब्रिक्स संस्कृति महोत्सव, 100 से अधिक विदेशी प्रतिनिधि होंगे शामिल

पश्चिम बंगाल में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तेज वर्षा की संभावना

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुधवार को अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम वर्षा तथा कई स्थानों पर...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तेज वर्षा की संभावना

असम: 14 जिलों में बाढ़ से 160653 आबादी प्रभावित, पांच और मिले शव

गुवाहाटी। असम में आई बाढ़ से ऊपरी असम के मुख्य रूप से चार जिले शिवसागर, चराईदेव, जोरहाट एवं गोलाघाट बुरी...
राष्ट्रीय 
असम: 14 जिलों में बाढ़ से 160653 आबादी प्रभावित, पांच और मिले शव

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में तीन दिव्यांगों की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में शाहगंज थाना क्षेत्र में हुई तीन दिब्यांगो की हत्या का खुलासा करते हुए...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में तीन दिव्यांगों की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

औरैया में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 युवकों की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बिधूना कोतवाली क्षेत्र में बिधूना-ऐरवा कटरा मार्ग पर रठगांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 युवकों की मौत

प्रतापगढ़: जर्जर मकान की गिरी छत, परिवार के 6 लोगों की मौत

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में नगर कोतवाली अंतर्गत महुली मंडी के पास रात से रुक-रुक हो रही बारिश...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रतापगढ़: जर्जर मकान की गिरी छत, परिवार के 6 लोगों की मौत

प्रयागराज में बनेंगे पांच लाख तिरंगे, तेज हुई तैयारी

50 स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं जुटीं तिरंगा निर्माण में, 10 अगस्त तक सभी ब्लॉक मुख्यालयों तक पहुंच जाएंगे राष्ट्रीय...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में बनेंगे पांच लाख तिरंगे, तेज हुई तैयारी