संतकबीरनगर में ‘करमैनी घाट’ पुलिस चौकी का भव्य उद्घाटन
एसपी ने फीता काटकर किया शुभारंभ
संत कबीर नगर, आज पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा कानून-व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आम जनमानस को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से थाना मेंहदावल क्षेत्रान्तर्गत नव-निर्मित 'करमैनी घाट' पुलिस चौकी का फीता काटकर एवं विधिवत पूजन-अर्चन कर उद्घाटन किया गया ।
महोदय द्वारा करमैनी घाट क्षेत्र एवं आसपास के सीमावर्ती इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों, अवैध तस्करी तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस बल को 24x7 मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए ।
स्थानीय नागरिकों व राहगीरों को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे आम जनता का पुलिस के प्रति विश्वास और सुदृढ़ होगा । प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल व उपस्थित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि चौकी पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित की समस्या को संवेदनशीलता से सुनें और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें । क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर गश्त व सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए ।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी मेंहदावल श्री सर्वदवन सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल राकेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी, पीआरओ पुलिस अधीक्षक मनीष जायसवाल व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय नागरिक तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
