मण्डल स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में बस्ती का दबदबा

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया, जिसमें मंडल के दो जनपदों बस्ती और संतकबीरनगर की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार तथा आयोजक विद्यालय बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने संयुक्त रूप से किया।
प्रतियोगिता में बस्ती जनपद से बालिका वर्ग की दो तथा बालक वर्ग की एक टीम ने हिस्सा लिया, जबकि संतकबीरनगर से बालक वर्ग की एक टीम ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन मैच अंडर-19 बालक वर्ग में बस्ती और संतकबीरनगर के बीच खेला गया, जिसमें बस्ती की टीम विजयी रही। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अंडर-19 और अंडर-14 बालिका वर्ग में बस्ती की टीमों का चयन किया गया। वहीं अंडर-19 बालक वर्ग में दोनों जनपदों के खिलाड़ियों को मिलाकर संयुक्त टीम बनाई गई। बालिका वर्ग में बस्ती की दोनों टीमों को वॉकओवर मिलने के कारण उन्हें सीधे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।
समापन अवसर पर आयोजक विद्यालय की प्रधानाचार्या ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों और अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयनकर्ता वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा शिक्षक प्रभाकर ओझा, रमेश चंद्र गुप्ता, विवेकानंद यादव और चंद्र प्रकाश पाण्डेय रहे। प्रतियोगिता का संचालन अजय कुमार वर्मा और माता प्रसाद त्रिपाठी की देखरेख में संपन्न हुआ, जबकि नाजिया और विकास सोनकर ने रेफरी की भूमिका निभाई।
इस अवसर पर शकील, रामचंद्र यादव, शबाना अंजुम, आरिफा खातून, रीता देवी, सावित्री उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

सीतापुर में बियर पार्टी के दौरान युवक ने दोस्त को मारी गोली,मौत

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात बियर पार्टी के दौरान विवाद हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में बियर पार्टी के दौरान युवक ने दोस्त को मारी गोली,मौत

पीएम मोदी का वीडियो हटाना मेटा को पड़ा भारी, जारी हुआ अल्टीमेटम

समिति की चेतावनी: मेटा की सुरक्षा छूट हो सकती है खत्म नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 23 जुलाई का...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी का वीडियो हटाना मेटा को पड़ा भारी, जारी हुआ अल्टीमेटम

कावडियों की 24 घंटे सेवा करेगा विश्व हिन्दू महासंघ

बस्ती -- बुधवार को  विश्व हिन्दू महासंघ  की मासिक बैठक प्रेस क्लब सभागार में  जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
कावडियों की 24 घंटे सेवा करेगा विश्व हिन्दू महासंघ

भारत-श्रीलंका के बीच 35 करोड़ डॉलर ऋण सहायता समझौता

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से की मुलाकात  नई दिल्ली। श्रीलंका की एक दिन की यात्रा पर...
राष्ट्रीय 
भारत-श्रीलंका के बीच 35 करोड़ डॉलर ऋण सहायता समझौता

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित

जिलाधिकारी के निर्देशन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के कुशल नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग, जनपद मऊ द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय...
उत्तर प्रदेश 
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित

उत्तर प्रदेश

सीतापुर में बियर पार्टी के दौरान युवक ने दोस्त को मारी गोली,मौत

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात बियर पार्टी के दौरान विवाद हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में बियर पार्टी के दौरान युवक ने दोस्त को मारी गोली,मौत

कावडियों की 24 घंटे सेवा करेगा विश्व हिन्दू महासंघ

बस्ती -- बुधवार को  विश्व हिन्दू महासंघ  की मासिक बैठक प्रेस क्लब सभागार में  जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
कावडियों की 24 घंटे सेवा करेगा विश्व हिन्दू महासंघ

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित

जिलाधिकारी के निर्देशन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के कुशल नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग, जनपद मऊ द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय...
उत्तर प्रदेश 
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित

नशा मुक्त युवा – विकसित भारत" अभियान के अंतर्गत मऊ में विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन

भारत सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान "नशा मुक्त युवा – विकसित भारत" के अंतर्गत आज दिनांक 05 अगस्त, 2026 को डीसीएसके...
उत्तर प्रदेश 
नशा मुक्त युवा – विकसित भारत" अभियान के अंतर्गत मऊ में विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन