माला राय की जगह तृणमूल नेतृत्व ने अलीफा अहमद को सौंपी महिला मोर्चा की कमान

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में साल 2026 के विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर मची रार अब खुलकर सामने आने लगी है। पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कोलकाता दक्षिण से सांसद माला राय को महिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटा दिया है। उनकी जगह नदिया जिले की कालीगंज सीट से विधायक अलीफा अहमद को महिला विंग की नई कमान सौंपी गई है। शुक्रवार को पार्टी की ओर से इस फैसले की आधिकारिक घोषणा की गई।

तृणमूल कांग्रेस की राज्य अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने अलीफा अहमद को पत्र भेजकर इस नई जिम्मेदारी की जानकारी दी। इसके बाद कृष्णनगर की सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इस फैसले की पुष्टि की।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ समय से माला राय की नजदीकियां टीएमसी के बागी गुट से बढ़ती जा रही थीं, जिससे शीर्ष नेतृत्व काफी नाराज था। हाल ही में दिल्ली में एनडीए के समर्थन में खड़े हुए टीएमसी के 'विद्रोही गुट' का नेतृत्व सांसद काकली घोष दस्तीदार कर रही हैं, जिसमें माला राय को भी सक्रिय देखा गया था। आरोप है कि उन्होंने एनडीए के समर्थन वाले एक प्रस्ताव पत्र पर हस्ताक्षर भी किए थे। हालांकि, पार्टी के एक धड़े का यह भी दावा है कि माला राय ने गत आठ जून को खुद ही इस पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

2026 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद से पार्टी के भीतर गुटबाजी और कलह तेज हो गई है। संगठन को नए सिरे से खड़ा करने और डैमेज कंट्रोल के लिए मुख्यमंत्री व पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी लगातार कड़े फैसले ले रही हैं।

नई महिला अध्यक्ष बनीं अलीफा अहमद ने साल 2024 के उपचुनाव में बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी और फिर 2026 के चुनाव में भी अपनी सीट बचाने में कामयाब रहीं। इसी राजनीतिक सफलता के इनाम के तौर पर ममता बनर्जी ने उन पर भरोसा जताया है।

महिला विंग की कमान मिलने के बाद अलीफा अहमद ने एक वीडियो संदेश जारी कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, चंद्रिमा भट्टाचार्य और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, "कालीगंज की जनता के समर्थन के बिना यह मुकाम हासिल करना मुमकिन नहीं था। अब कालीगंज के साथ-साथ मुझे पूरे पश्चिम बंगाल की मां-बहनों के लिए काम करने का मौका मिला है। पार्टी ने मुझे इस जिम्मेदारी के लायक समझा, इसके लिए मैं आभारी हूं।"

पार्टी के मौजूदा संकट और अंदरूनी कलह पर बोलते हुए अलीफा ने एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने कहा, "पार्टी के इस कठिन समय में आइए, हम सब मिलकर एक साथ काम करें।"

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भंगहा में आशाओं को किया गया प्रशिक्षित

श्रावस्ती। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भंगहा में अधीक्षक डॉ0 प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में ए.पी.सी. अनुराग सिंह यूनिसेफ एम्स द्वारा उपस्थित...
विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भंगहा में आशाओं को किया गया प्रशिक्षित

मौसम 6 अगस्त: आज 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 18 जिलों में बरसेंगे बादल

नई दिल्ली। मौसम 6 अगस्त : देशभर में मानसून एक बार फिर से रौद्र रूप दिखाने वाला है। भारतीय मौसम...
राष्ट्रीय 
मौसम 6 अगस्त: आज 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 18 जिलों में बरसेंगे बादल

राशिफल : 06 अगस्त, 2026: इनका आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा

मेष- समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी।...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 06 अगस्त, 2026: इनका आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा

प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

कौशाम्बी। जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे में बुधवार देर शाम एक निजी अस्पताल में प्रसव...
उत्तर प्रदेश 
प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

नेपाल और इंडोनेशिया से संस्कृत सहयोग पर वार्ता, होंगे विशेष कार्यक्रम

देहरादून। विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड ने संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार और भारतीय ज्ञान परंपरा के विस्तार की दिशा...
राष्ट्रीय  उत्तराखंड 
 नेपाल और इंडोनेशिया से संस्कृत सहयोग पर वार्ता, होंगे विशेष कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश

प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

कौशाम्बी। जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे में बुधवार देर शाम एक निजी अस्पताल में प्रसव...
उत्तर प्रदेश 
प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिराेजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने बुधवार को पति को आत्महत्या के लिए उकसाने...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार