फिरोजाबाद: 70 लाख का गांजा बरामद, अंतरराज्यीय तस्करी गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार
फिरोजाबाद: एएनटीएफ आगरा व थाना रसूलपुर की पुलिस टीम ने सोमवार को अन्तर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गैंग के पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 70 लाख का अवैध गांजा बरामद किया है। ये लोग गांजा उड़ीसा से लाकर आगरा व आसपास के जिलों में तस्करी करते हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि एएनटीएफ यूनिट आगरा जोन आगरा प्रभारी हरबेंद्र मिश्रा एवं थाना रसूलपुर प्रभारी प्रदीप कुमार ने पुलिस टीम के साथ सोमवार को संयुक्त रूप से कार्यवाही करते सूचना पर उडीसा से अवैध गांजा लेकर फिरोजाबाद आ रहे अंतरराज्यीय गैंग के 05 सदस्यों को आसाफाबाद चौराहें के पास से गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि एएनटीएफ यूनिट को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से अवैध गांजे की एक बड़ी खेप ट्रक के माध्यम से फिरोजाबाद लाई जा रही है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जाल बिछाकर बताए गए स्थान से ट्रक से गांजा उतारकर कार में रखने की प्रक्रिया के दौरान गिरफ्तारी की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने नाम हाथरस निवासी सौरभ, विजय कुमार, सुभाष सिंह, उड़ीसा निवासी चन्दन सिंह और चिरंजीव उर्फ टूटू बताए। पुलिस ने इनके कब्जे से 102 किलो 66 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये है।
ये खबर भी पढ़े : यूपी में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा सोमवार से, अभ्यर्थियों की सुविधा व सुरक्षा के व्यापक इंतजामजबकि गैंग का एक मुख्य सदस्य अंकित मौके से फरार हो गया। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण उड़ीसा से सस्ते रेट में गांजा खरीदकर 4-5 गुना मंहगे रेट पर बेचते थे। पुलिस टीम ने अभियुक्तों के गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
ये खबर भी पढ़े : यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, अतिक्रमण हटाया, नो-पार्किंग में खड़े वाहनों का किया चालान
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
