भागलपुर: सांसद के कार्यालय में चोरी, कंप्यूटर और अहम दस्तावेज लेकर फरार हुए चोर
भागलपुर। जिले के तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित भागलपुर के सांसद अजय मंडल के कार्यालय को निशाना बनाते हुए चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर ताला तोड़कर अंदर घुस गए और कई महत्वपूर्ण सामान लेकर फरार हो गए।
सांसद कार्यालय के सचिव गौरव कुमार ने बताया कि रविवार होने के कारण कार्यालय बंद था। सोमवार सुबह जब वह कार्यालय पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर प्रवेश करने पर देखा कि कार्यालय में रखी आलमारी, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर, कंप्यूटर और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब थे।
कार्यालय का सामान भी अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी तत्काल तिलकामांझी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस चोरी की इस वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों की जानकारी जुटा रही है। सांसद कार्यालय में हुई चोरी की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
