तेज रफ्तार बाइक ने व्यक्ति को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सीवान। जिले के मैरवा-गुठनी मुख्य मार्ग पर बभनौली गांव के समीप शनिवार की देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बभनौली गांव निवासी 47 वर्षीय राजकुमार शर्मा के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि राजकुमार शर्मा गांव में चल रहे यज्ञ को देखकर अपने घर लौट रहे थे।जैसे ही वह घर के दरवाजे के पास पहुंचे, गुठनी की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार का गेट खुलते ही डंपर ने 4 वर्षीय मासूम को कुचला ये खबर भी पढ़े : भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार का गेट खुलते ही डंपर ने 4 वर्षीय मासूम को कुचला

हादसा इतना भीषण था कि घर से महज 50 कदम की दूरी पर ही उनकी मौके पर मौत हो गई। बाइक पर तीन युवक सवार थे। घटना शनिवार रात करीब 12:10 बजे की बताई जा रही है।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची डायल-112 पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने मौके से एक बाइक सवार को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया, लेकिन सड़क पर तड़प रहे घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की कोई व्यवस्था नहीं की।

आनन-फानन में ग्रामीणों ने घायल राजकुमार शर्मा को मैरवा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने बिना समुचित जांच किए दवा लिखकर मरीज को रेफर कर दिया, जबकि उनकी मौत पहले ही हो चुकी थी। चिकित्सक के इस रवैये से नाराज ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए।

मृतक अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिजनों के अनुसार अभी किसी भी बच्चे की शादी नहीं हुई है। परिवार के मुखिया की अचानक मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलने पर सरपंच प्रतिनिधि जुनैद अंसारी, समाजसेवी धनंजय पांडेय सहित कई स्थानीय लोग रेफरल अस्पताल पहुंचे। स्थिति बिगड़ती देख मैरवा थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।

इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीवान भेज दिया। पुलिस हिरासत में लिए गए युवक की पहचान गुठनी थाना क्षेत्र के भठही गांव निवासी कृष्णा कुमार राम के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार वह घटना के समय नशे में धुत था और बाइक काफी तेज गति से चला रहा था। हादसे के बाद ग्रामीण उसकी पिटाई करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उसे सुरक्षित हिरासत में ले लिया। प्राथमिक उपचार के बाद आरोपी को थाने की हाजत में बंद कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

करिश्मा तन्ना  ने शादी के 4 साल बाद पति संग किया बच्चे का स्वागत

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा। : बॉलीवुड और टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना के घर खुशियों ने दस्तक...
मनोरंजन 
करिश्मा तन्ना  ने शादी के 4 साल बाद पति संग किया बच्चे का स्वागत

Jio का नया ऑफर, 30GB डेटा और 15 OTT समेत मूवी टिकट पर मिलेगा डिस्काउंट

नई दिल्ली। Jio ने अपने करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए नया ऑफर पेश किया है। यूजर्स के लिए कंपनी एक...
टेक-मित्र 
Jio का नया ऑफर, 30GB डेटा और 15 OTT समेत मूवी टिकट पर मिलेगा डिस्काउंट

 जानिए आपके राज्य में अगस्त में कब रहेगी  बैंक की छुट्टी?

बैंकों की छुट्टी : अगर अगस्त महीने में आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो घर से...
कारोबार 
 जानिए आपके राज्य में अगस्त में कब रहेगी  बैंक की छुट्टी?

 बौखलाए ट्रंप अब बर्दाश्त नहीं  ईरान को कुचल डालेंगे 

वाशिंगटन : इराक पर अमेरिका और सऊदी अरब के हमले में ईरान के छह सलाहकार मारे गए। यह जानकारी इराकी...
अंतर्राष्ट्रीय 
 बौखलाए ट्रंप अब बर्दाश्त नहीं  ईरान को कुचल डालेंगे 

जैस्मीन लांबोरिया ने भारत को बॉक्सिंग में दिलाया 10वां मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। स्टार महिला मुक्केबाज जैस्मीन लांबोरिया ने...
खेल 
जैस्मीन लांबोरिया ने भारत को बॉक्सिंग में दिलाया 10वां मेडल

उत्तर प्रदेश

छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

कानपुर। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन

    फतेहपुर । गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा  
उत्तर प्रदेश 
गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन