Jio का नया ऑफर, 30GB डेटा और 15 OTT समेत मूवी टिकट पर मिलेगा डिस्काउंट
नई दिल्ली। Jio ने अपने करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए नया ऑफर पेश किया है। यूजर्स के लिए कंपनी एक सस्ता रिचार्ज प्लान लेकर आई है, जिसमें 30GB डेटा, 15 OTT ऐप्स के साथ-साथ मूवी टिकट पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। जियो का यह प्रीपेड प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए लाया गया है, जो एक ही प्लान में कई सारे OTT ऐप्स का एक्सेस चाहते हैं। इसे कंपनी ने एक डेटा ऐड-ऑन पैक के तौर पर पेश किया है।
इससे पहले भी कंपनी ने जियो फ्रीडम ऑफर की घोषणा की है, जिसमें जियो होम ब्रॉडबैंड यूजर्स को 15 महीने वाले प्लान के साथ 12 OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को 100Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट ऑफर किया जा रहा है। जियो के इस फ्रीडम ऑफर में यूजर्स को 6,000 रुपये तक की बंपर बचत होगी।
ये खबर भी पढ़े : हेल्थ ऐप्स में दवा रिमाइंडर से मेडिकल रिकॉर्ड तक सुरक्षित, जाने कैसे करें इस्तेमाल?क्या है जियो का नया ऑफर?
Jio का यह नया प्रीपेड प्लान 200 रुपये में आता है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है यानी इस प्लान के साथ मिलने वाले बेनिफिट्स 28 दिनों के लिए वैलिड हैं। इस नए ऑफर में यूजर्स को कुल 30GB हाई स्पीड डेटा ऑफर किया जाता है।
इसके अलावा यूजर्स को 15 OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है, जिनमें YouTube Premium, Amazon Prime Video, JioHotstar, SonyLIV, Zee5, Lionsgate Play, Discovery+, SunNXT, Kanccha Lanka, ETVWin, Chaupal, Hoichoi, Fancode, Times Play, Tarang Plus और Jio TV शामिल हैं।
यूजर्स My Jio ऐप के जरिए YouTube Premium और Prime Video का एक्सेस क्लेम कर सकते हैं। वहीं, अन्य OTT ऐप्स का एक्सेस Jio TV ऐप के जरिए मिलेगा। साथ ही, यूजर्स को इस प्लान में 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल का एक्सेस मिलेगा।
जियो का नया ऑफर
जियो के इस प्लान में यूजर्स को मूवी टिकट बुकिंग पर फ्लैट 150 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। हालांकि, यह ऑफर मिनिमम 550 रुपये और 2 टिकट पर ही वैलिड है। साथ ही, इस कूपन का इस्तेमाल मगंलवार को नहीं किया जा सकता है।
रिलायंस जियो के इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को कॉलिंग और SMS का बेनिफिट नहीं मिलता है। इस प्लान को यूजर्स अपने पहले से चल रहे किसी रेगुलर प्लान के साथ ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
