खाने के पैसे मांगने पर बेटे ने मां की हत्या किया

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दिल्ली :साउथ दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक बेटे पर अपनी मां की पीट-पीटकर और हथौड़े से हमला कर हत्या करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि खाने के लिए पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद बेटे ने गुस्से में इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

पैसों को लेकर बढ़ा विवाद

बच्चों का फिज़िकल-मेंटल ग्रोथ  कैसे बढ़ाएं? ये खबर भी पढ़े : बच्चों का फिज़िकल-मेंटल ग्रोथ  कैसे बढ़ाएं?

साउथ दिल्ली के मैदानगढ़ी थाना इलाके में कलयुगी बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां की पीट-पीटकर और हथौड़े से वार करके सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि मां ने खाने के लिए पैसे मांगे थे। जिस पर बेटा को गुस्से आ गया और उसने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मृतक महिला की पहचान चिंता देवी (60) के रूप में हुई है। जबकि आरोपी बेटे की पहचान आमोद के रूप में की गई है, वह अभी फरार चल रहा है। पुलिस ने बुजुर्ग महिला के बॉडी का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया है। 

बहू ने बचाने की कोशिश की

मृतक बुजुर्ग महिला चिंता देवी की बहू अनीता देवी ने वारदात के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह वारदात मंगलवार रात को हुई है। जब घर में उसका देवर आमोद, उसकी पत्नी, बच्चे और आमोद की मां चिंता देवी मौजूद थी। इस दौरान यह वारदात हुई है, जब बुजुर्ग मां ने बेटे से खाने के लिए पैसे मांगे और कहा कि मुझे भी पैसे चाहिए। लेकिन इस बात पर अमोद गुस्से में आ गया और उसने पहले बुरा भला कहा और जब उससे भी मन शांत नहीं हुआ तो उसने लात घूंसों से और फिर हथौड़े से वार करके अपनी ही मां की जान ले ली। 

शव ठिकाने लगाने की कोशिश

उसके बाद मृतक मां के बॉडी को बेड पर लिटा दिया और फिर उसे ठिकाना लगाने का प्लान करने लगा। घर के मेंबर को भी डराया, धमकाया जिससे कि इस वारदात के बारे में किसी को पता नहीं चल पाए। हालांकि, मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस को घायल हालत में मिली महिला

डीसीपी अनंत मित्तल ने पुष्टि करते हुए बताया कि यह वारदात मैदान गढ़ी थाना के खड़क गांव में हुआ है। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो बुजुर्ग महिला घायल हालत में घर के अंदर मिली। सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। क्राइम और एफ एस एल की टीम को मौके पर जांच के लिए बुलाया गया। पूछताछ में पता चला कि बुजुर्ग महिला के बेटे आमोद ने शराब के लिए पैसा मांगा, जब मां ने नहीं दिया तो वह हमला करके मौके से फरार हो गया। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश जारी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हमले के बाद ईरान के कई शहरों में भीषण बमबारी

तेहरान/वाशिंगटन। जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हमला करना ईरान को भारी पड़ गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर...
अंतर्राष्ट्रीय 
जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हमले के बाद ईरान के कई शहरों में भीषण बमबारी

दिलीप गावित ने बनाया गेम्स रिकॉर्ड, मोहम्मद बासिल संग भारत को दिलाया ऐतिहासिक डबल पोडियम

ग्लासगो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा एथलेटिक्स दल ने बुधवार को इतिहास रच दिया। दिलीप गावित और मोहम्मद बासिल...
खेल 
दिलीप गावित ने बनाया गेम्स रिकॉर्ड, मोहम्मद बासिल संग भारत को दिलाया ऐतिहासिक डबल पोडियम

राष्ट्रमंडल खेल 2026: श्रीशंकर ने लंबी कूद में जीता रजत, एथलेटिक्स में भारत की चमक बरकरार

ग्लासगो । भारत के स्टार लंबी कूद खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्थानीय...
खेल 
राष्ट्रमंडल खेल 2026: श्रीशंकर ने लंबी कूद में जीता रजत, एथलेटिक्स में भारत की चमक बरकरार

गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश की तीन सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित तीन राज्यों गुजरात, बिहार और मध्य प्रदेश में आज उपचुनाव के लिए सुबह...
राष्ट्रीय  राज्य 
गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश की तीन सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

सागर गुप्ता के पार्थिव शरीर की स्वदेश वापसी के प्रयास तेज, नियोक्ता कंपनी को नोटिस : जितेंद्र प्रताप सिंह

कानपुर। दिवंगत सागर गुप्ता के पार्थिव शरीर की शीघ्र स्वदेश वापसी के लिए जिला प्रशासन संबंधित विभागों और एजेंसियों के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सागर गुप्ता के पार्थिव शरीर की स्वदेश वापसी के प्रयास तेज, नियोक्ता कंपनी को नोटिस : जितेंद्र प्रताप सिंह

उत्तर प्रदेश

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति

गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर को नया कुलपति मिल गया है। भारतीय सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा (AFMS) के वरिष्ठ अधिकारी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति

याेगी सरकार की पहल पर कानपुर में संवर रही 'गोवंश की सेहत

कानपुर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश भर में निराश्रित गोवंश के संरक्षण और उनकी बेहतर देखभाल को लेकर बेहद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
याेगी सरकार की पहल पर कानपुर में संवर रही 'गोवंश की सेहत

गुरु-शिष्य परंपरा भारत की वैचारिक समृद्धि की मेरुदंड है : डॉ. संजीव गुप्ता

कानपुर। गुरु केवल ज्ञान का स्रोत नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों, संस्कृति और राष्ट्रोत्थान के प्रखर संवाहक हैं। गुरु पूर्णिमा हमें...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुरु-शिष्य परंपरा भारत की वैचारिक समृद्धि की मेरुदंड है : डॉ. संजीव गुप्ता