ट्राई करेंमेहंदी लगाने का ये यूनिक और ट्रेंडी डिज़ाइन
मेहंदी : सावन का महीना आते ही महिलाएं हरे कपड़ों, हरी चूड़ियों के साथ हाथों में मेहंदी लगाना भी खूब पसंद करती हैं। अगर आप भी इस सावन में सबसे खूबसूरत और ट्रेंडी मेहंदी लगवाना चाहती हैं तो इन डिज़ाइन को ज़रूर ट्राई करें। ये मेहंदी डिज़ाइन stylishmehndidesign इंस्टग्राम पेज से शेयर किए गए हैं। चलिए देख लीजिए ये डिज़ाइन्स।
अगर आपको बहुत ज़्यादा भरा हुआ मेहंदी डिज़ाइन नहीं पसंद है तो आप कुछ इस तरह का फ्लोरल डिज़ाइन बनवा सकती हैं। यह हाथ पर बहुत ज्यादा भरा या बहुत खाली भी नहीं लगता है
अगर आपको एकदम मिनिमल मेहंदी की डिजाइन पसंद है तो आप फ्रंट साइड और बैक साइड पत्तियों वाली डिज़ाइन बना सकती हैं। अगर आप वर्किंग हैं और भारी डिजाइन नहीं बनवाना चाहती हैं तो इस तरह की क्रिएटिव मेहंदी डिज़ाइन अच्छी लग सकती है
इस तरह की डिजाइन भी आजकल खूब ट्रेंड मे हैं तो आप फ्रंट एंड बैक हैंड पर इस तरह की मेहंदी बनवा सकती हैं
आजकल सिर्फ बैक हैंड पर ही मेहंदी लगवाने का चलन भी है। तो अगर आप सिर्फ बैक हैंड पर मेहंदी लगवाना चाहती हैं तो कुछ इस तरह का डिज़ाइन चूज़ कर सकती है।
अगर आपको आधे हाथ में मेहंदी लगवानी है तो इस तरही डिज़ाइन भी अच्छी लगेगी
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
