रात में सोने से पहले दो कीवी खाने से क्या होता है? 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

रात में कीवी खाने के फायदे :क्या आप भी रात में अच्छी नींद न आने या सुबह उठने पर थकान की समस्या से परेशान हैं? अगर हां, तो अपनी नाइट रूटीन में एक छोटा सा बदलाव कर के अपनी सेहत और स्लीप दोनों को बेहतर कर सकते हैं। विटामिन सी, फाइबर, पोटेशियम, और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर कीवी एक सुपरफूड माना जाता है​। यह ने केवल आपकी नींद को बेहतर करता है बल्कि पाचन क्षमता हो भी बेहतर करता है​। डबल बोर्ड-सर्टिफाइड फिजिशियन और इंटरनल मेडिसिन और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी एक्सपर्ट डॉ. जोसेफ सलहब ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर यह बताया है कि अगर आप रात को सोने से पहले दो कीवी खाते हैं तो आपकी गट हेल्थ बेहतर होती है। साथ ही और भी कई फायदे मिलते हैं।

नींद की क्वालिटी बेहतर हो सकती है
गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. जोसेफ सलहब के मुताबिक, यह छोटा-सा फल नींद की गुणवत्ता सुधारने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। रिसर्च से पता चला है कि सोने से लगभग एक घंटे पहले 2 हरे कीवी खाने से नींद की क्वालिटी बेहतर हो सकती है, जल्दी नींद आ सकती है और कुल नींद का समय बढ़ सकता है। कीवी सेरोटोनिन का नैचुरल सोर्स है और इसमें मेलाटोनिन भी होता है; ये दोनों ही नींद और जागने के चक्र (स्लीप-वेक साइकिल) को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

एक्जिमा किन वजहों से होता है? ये खबर भी पढ़े : एक्जिमा किन वजहों से होता है?

गट हेल्थ को करती है बेहतर
कीवी रात के खाने के बाद होने वाली पेट फूलने की परेशानी को कम करने में भी मदद कर सकता है। और अगर अगली सुबह पेट साफ होने में मदद मिले, तो हैरान न हों। कब्ज, पेट साफ रहने, पाचन और गट हेल्थ (आंतों की सेहत) के लिए कीवी सबसे अच्छे फलों में से एक है। इसमें मौजूद फाइबर और दूसरे नैचुरल प्लांट कंपाउंड्स की वजह से यह मल त्याग की फ्रीक्वेंसी और कंसिस्टेंसी को ठीक रखने और गट माइक्रोबायोम को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।

कोलन कैंसर का खतरा होता है कम
हेल्दी डाइट में कीवी जैसे फलों को शामिल करने से कोलन कैंसर का खतरा कम हो सकता है। हालांकि कोई एक खास खाना कोलन कैंसर को नहीं रोक सकता, लेकिन फाइबर से भरपूर फल नियमित रूप से खाना उन कई लाइफस्टाइल आदतों में से एक है जो कोलन की बेहतर सेहत से जुड़ी हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हमले के बाद ईरान के कई शहरों में भीषण बमबारी

तेहरान/वाशिंगटन। जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हमला करना ईरान को भारी पड़ गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर...
अंतर्राष्ट्रीय 
जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हमले के बाद ईरान के कई शहरों में भीषण बमबारी

दिलीप गावित ने बनाया गेम्स रिकॉर्ड, मोहम्मद बासिल संग भारत को दिलाया ऐतिहासिक डबल पोडियम

ग्लासगो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा एथलेटिक्स दल ने बुधवार को इतिहास रच दिया। दिलीप गावित और मोहम्मद बासिल...
खेल 
दिलीप गावित ने बनाया गेम्स रिकॉर्ड, मोहम्मद बासिल संग भारत को दिलाया ऐतिहासिक डबल पोडियम

राष्ट्रमंडल खेल 2026: श्रीशंकर ने लंबी कूद में जीता रजत, एथलेटिक्स में भारत की चमक बरकरार

ग्लासगो । भारत के स्टार लंबी कूद खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्थानीय...
खेल 
राष्ट्रमंडल खेल 2026: श्रीशंकर ने लंबी कूद में जीता रजत, एथलेटिक्स में भारत की चमक बरकरार

गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश की तीन सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित तीन राज्यों गुजरात, बिहार और मध्य प्रदेश में आज उपचुनाव के लिए सुबह...
राष्ट्रीय  राज्य 
गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश की तीन सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

सागर गुप्ता के पार्थिव शरीर की स्वदेश वापसी के प्रयास तेज, नियोक्ता कंपनी को नोटिस : जितेंद्र प्रताप सिंह

कानपुर। दिवंगत सागर गुप्ता के पार्थिव शरीर की शीघ्र स्वदेश वापसी के लिए जिला प्रशासन संबंधित विभागों और एजेंसियों के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सागर गुप्ता के पार्थिव शरीर की स्वदेश वापसी के प्रयास तेज, नियोक्ता कंपनी को नोटिस : जितेंद्र प्रताप सिंह

उत्तर प्रदेश

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति

गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर को नया कुलपति मिल गया है। भारतीय सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा (AFMS) के वरिष्ठ अधिकारी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति

याेगी सरकार की पहल पर कानपुर में संवर रही 'गोवंश की सेहत

कानपुर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश भर में निराश्रित गोवंश के संरक्षण और उनकी बेहतर देखभाल को लेकर बेहद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
याेगी सरकार की पहल पर कानपुर में संवर रही 'गोवंश की सेहत

गुरु-शिष्य परंपरा भारत की वैचारिक समृद्धि की मेरुदंड है : डॉ. संजीव गुप्ता

कानपुर। गुरु केवल ज्ञान का स्रोत नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों, संस्कृति और राष्ट्रोत्थान के प्रखर संवाहक हैं। गुरु पूर्णिमा हमें...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुरु-शिष्य परंपरा भारत की वैचारिक समृद्धि की मेरुदंड है : डॉ. संजीव गुप्ता