बिहार में होगी 32 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

पटनाः बिहार में जल्द ही 32 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती होने वाली है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट में बताया कि बिहार के युवाओं के लिए 32,388 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। सीएम ने बताया कि TRE-4 के अंतर्गत 32,388 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग द्वारा अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी गई है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। 


इसके बाद अब जल्द ही बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करेगा। माना जा रहा है कि अधिसूचना अगस्त में जारी हो सकती है। इसके बाद लोग आवेदन कर सकेंगे। 

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत ग्रामीणों को किया जागरूक ये खबर भी पढ़े : बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत ग्रामीणों को किया जागरूक

क्लास 1-12 तक के लिए भर्ती होंगे टीचर

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अनुसार, कक्षा 1–5 तक के लिए 3,847 शिक्षकों की भर्ती होगी। कक्षा 6–8 तक के लिए 8,563 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। कक्षा 9–10 तक के लिए 3,877 टीचर भर्ती किए जाएंगे। सबसे ज्यादा 16,101 शिक्षक कक्षा 11–12 तक के लिए भर्ती किए जाएंगे। इस तरह से कुल 32,388 शिक्षकों की भर्ती होगी। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

पदों का विवरण:

• कक्षा 1–5 : 3,847
• कक्षा 6–8 : 8,563
• कक्षा 9–10 : 3,877
• कक्षा 11–12 : 16,101

कुल पद : 32,388


सितंबर में हो सकती है परीक्षा

जानकारी के मुताबिक, स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4)  सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली है। अभी तक आयोग ने BPSC TRE 4 नोटिफिकेशन जारी होने की सही तारीख और समय की घोषणा नहीं की है, लेकिन चूंकि परीक्षाएं सितंबर में होंगी, इसलिए उम्मीद है कि नोटिफिकेशन और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अगस्त तक शुरू हो जाएगी।  

परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर 1 भाषा (क्वालिफाइंग) और सामान्य अध्ययन विषय का होगा और पेपर 2 भाषा (क्वालिफाइंग), सामान्य अध्ययन और विषय-विशिष्ट होगा। परीक्षा 150 अंकों की होगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट है। शिक्षकों के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा ऑब्जेक्टिव और मल्टीपल-चॉइस (MCQ) आधारित होगी। हर सवाल के लिए एक अंक होगा। गलत जवाब के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

नीम करोली बाबा की बेटी ने 15 बार देखी ‘हनुमान अंश’

हनुमान अंश। :बॉलीवुड फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों अपनी कहानी और बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के साथ-साथ एक बेहद भावुक वजह...
मनोरंजन 
नीम करोली बाबा की बेटी ने 15 बार देखी ‘हनुमान अंश’

ट्रंप ने रूस और यूक्रेन जंग को कभी न खत्म होने वाला युद्ध बताया

न्यूयॉर्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस युद्ध से हो...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप ने रूस और यूक्रेन जंग को कभी न खत्म होने वाला युद्ध बताया

मौसम 22 सितंबर: आज 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 22 सितंबर 2026: देश में खतरनाक चक्रवात की चेतावनी के बीच मौसम विभाग ने एक और टेंशन...
राष्ट्रीय 
मौसम 22 सितंबर: आज 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

1 अक्टूबर से बदलने जा रहे हैं एफ डी से जुड़े नियम

एफ डी : अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में पैसा लगाते हैं तो 1 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले...
कारोबार 
1 अक्टूबर से बदलने जा रहे हैं एफ डी से जुड़े नियम

बीयसयनयल का दमदार ऑफर, 51 रुपये में मिलेगी 28 दिनों की वैलिडिटी

बीयसयनयल : बीयसयनयल ने अपने 51 रुपये वाले ऑफर को 31 अक्टूबर तक एक्सटेंड कर दिया है। भारत संचार निगम...
टेक-मित्र 
बीयसयनयल का दमदार ऑफर, 51 रुपये में मिलेगी 28 दिनों की वैलिडिटी

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान