बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर सीट पर उपचुनाव, वोटिंग आज

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

  बांकीपुर : बिहार की बांकीपुर सीट, मध्य प्रदेश की दतिया सीट और गुजरात के मांजलपुर सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए 30 जुलाई यानी आज मतदान होगा और तीन अगस्त को नतीजे आएंगे। दतिया में जहां भाजपा  के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच कांटे की टक्कर है, वहीं बांकीपुर सीट पर भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को टिकट दिया है, तो वहीं जनसुराज के प्रशांत किशोर भाजपा प्रत्याशी को कड़ी टक्कर देंगे। इस सीट पर राजद ने रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। मांजलपुर सीट पर भाजपा ने सतीश पटेल को चुनावी मैदान में उतारा है, कांग्रेस ने भीखाभाई रबारी को टिकट दिया है।

भाजपा के लिए बांकीपुर सीट जीतना क्यों है जरूरी

मणिपुर: सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हथियार-ड्रग्स बरामद; उग्रवादी संगठनों के कई कैडर गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : मणिपुर: सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हथियार-ड्रग्स बरामद; उग्रवादी संगठनों के कई कैडर गिरफ्तार

बिहार का बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव भाजपा के लिए जीतना जरूरी है, क्योंकि इस सीट से भाजपा नेता नितिन नबीन चुनाव जीतते आ रहे हैं। उनके भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, इस वजह से इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। बीजेपी का गढ़ रही इस सीट पर हो रहे उपचुनाव में जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की एंट्री ने चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। प्रशांत किशोर इस सीट से अपनी चुनावी राजनीति की शुरुआत कर रहे हैं।

पहले भाजपा ने इस सीट पर नितिन नबीन के क़रीबी अभिषेक कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया था, उन्होंने नामांकन भी कर दिया था लेकिन 10 जुलाई को अभिषेक कुमार ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अचानक अपना नाम वापस ले लिया था।

दतिया सीट पर है कांटे की टक्कर
मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। दिल्ली की एक अदालत ने धोखाधड़ी के एक मामले में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को तीन साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई थी। इसी वजह से दतिया सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। इस सीट से कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा को हराया था। 

इस सीट पर हो रहे उपचुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह के बीच है। बता दें कि कांग्रेस के घनश्याम सिंह स्थानीय पूर्व शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जबकि आशुतोष तिवारी की उम्मीदवारी को लेकर शुरुआत में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों में नाराजगी की खबरें आई थीं। ऐसे में सवाल है कि क्या इस बार भी क्षेत्र की जनता रिकॉर्ड मतदान कर अपना पिछला फैसला पलटेगी या रिकॉर्ड मतदान का लाभ भाजपा को नहीं, कांग्रेस को मिलेगा। तीन अगस्त को मतगणना के बाद इन सारे सवालों का जवाब मिल जाएगा। 

कांग्रेस या भाजपा, कौन जीतेगा मांजलपुर सीट?
भाजपा विधायक योगेश पटेल के निधन के बाद मंजलपुर सीट खाली हो गई थी, जिसकी वजह से इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। 79 वर्षीय पटेल का हाल ही में निधन हुआ था। मांजलपुर में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। भाजपा ने इस सीट से  सतीश पटेल को उम्मीदवार बनाया है, तो वहीं कांग्रेस ने गुजरात कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व राज्य मंत्री भीखाभाई रबारी को चुनाव मैदान में उतारा है। अब जीत या हार का फैसला तीन अगस्त को होगा। तीनों सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने पूरा दम खम लगा दिया है। 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

भोपाल में अपनी मांगों को मनवाने के लिए सड़कों पर उतरे किसान

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहे किसानों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार को...
मध्य प्रदेश 
भोपाल में अपनी मांगों को मनवाने के लिए सड़कों पर उतरे किसान

मौसम 30 जुलाई: 9 घंटे के अंदर 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली: मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश,...
राष्ट्रीय 
मौसम 30 जुलाई: 9 घंटे के अंदर 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

करिश्मा तन्ना  ने शादी के 4 साल बाद पति संग किया बच्चे का स्वागत

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा। : बॉलीवुड और टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना के घर खुशियों ने दस्तक...
मनोरंजन 
करिश्मा तन्ना  ने शादी के 4 साल बाद पति संग किया बच्चे का स्वागत

Jio का नया ऑफर, 30GB डेटा और 15 OTT समेत मूवी टिकट पर मिलेगा डिस्काउंट

नई दिल्ली। Jio ने अपने करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए नया ऑफर पेश किया है। यूजर्स के लिए कंपनी एक...
टेक-मित्र 
Jio का नया ऑफर, 30GB डेटा और 15 OTT समेत मूवी टिकट पर मिलेगा डिस्काउंट

 जानिए आपके राज्य में अगस्त में कब रहेगी  बैंक की छुट्टी?

बैंकों की छुट्टी : अगर अगस्त महीने में आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो घर से...
कारोबार 
 जानिए आपके राज्य में अगस्त में कब रहेगी  बैंक की छुट्टी?

उत्तर प्रदेश

छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

कानपुर। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन

    फतेहपुर । गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा  
उत्तर प्रदेश 
गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन