जानिए आपके राज्य में अगस्त में कब रहेगी  बैंक की छुट्टी?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

बैंकों की छुट्टी : अगर अगस्त महीने में आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक अगस्त 2026 में देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे। इनमें रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा कई क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों की छुट्टियां भी शामिल हैं। ऐसे में समय रहते अपनी बैंकिंग की योजना बना लेना बेहतर होगा।


इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक
अगस्त 2026 में बैंक 2, 4, 8, 9, 13, 15, 16, 19, 22, 23, 25, 26, 28 और 30 अगस्त को बंद रहेंगे। हालांकि, इनमें से कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू नहीं होंगी। कई अवकाश केवल संबंधित राज्यों में ही मान्य होंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की जानकारी जरूर जांच लें।

घरेलू सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट का रुख, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक ये खबर भी पढ़े : घरेलू सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट का रुख, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक

अगस्त 2026 में त्यौहारों और अवसरों की पूरी लिस्ट
RBI के कैलेंडर और आधिकारिक लिस्ट के मुताबिक, अगस्त में अलग-अलग राज्यों में इन तारीखों पर बैंक अवकाश रहेगा:

दिनांक    अवसर    कहां-कहां होगी छुट्टी
4 अगस्त    केर पूजा    त्रिपुरा
8 अगस्त    तेन्दोंग ल्हो रम फाट    सिक्किम
13 अगस्त    देशभक्त दिवस    मणिपुर
15 अगस्त    स्वतंत्रता दिवस    पूरे देश में
19 अगस्त    महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती    त्रिपुरा
25 अगस्त    मिलाद-उन-नबी / पहला ओणम / मिलाद-इ-शरीफ    केरल और आंध्र प्रदेश
26 अगस्त    ईद-ए-मिलाद / बारावफात / थिरुवोणम    महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, नई दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड
28 अगस्त    रक्षाबंधन / पांग-लहाबसोल / श्री नारायण गुरु जयंती / अय्यनकाली जयंती    गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल और हिमाचल प्रदेश
वीकेंड्स की छुट्टियां
अगस्त 2026 में कुल 7 छुट्टियां वीकेंड्स की वजह से रहेंगी। 2, 9, 16, 23 और 30 अगस्त को साप्ताहिक अवकाश रहेगा, जबकि 8 और 22 अगस्त को क्रमाश: दूसरा और चौथा शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

ऑनलाइन सेवाएं चलती रहेंगी
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। छुट्टियों के दौरान नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सेवाएं पूरी तरह से चालू रहेंगी। हालांकि, यदि आपको ब्रांच में जाकर कोई काम करना है, तो छुट्टियों की इस लिस्ट को देखकर ही अपने काम की प्लानिंग बनाएं ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

खाने के पैसे मांगने पर बेटे ने मां की हत्या किया

दिल्ली :साउथ दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक बेटे पर...
नारी व बाल जगत 
खाने के पैसे मांगने पर बेटे ने मां की हत्या किया

गुड़हल के पौधे में फूल कैसे लाएं?

गुड़हल के पौधे :अगर आपको गार्डनिंग का शौक है और आपका घर छोटे बड़े पौधों से गुलज़ार है तो यह...
खेती-बाड़ी 
गुड़हल के पौधे में फूल कैसे लाएं?

झूला बनाने के प्रयास में गले में फंसी रस्सी, मासूम की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र स्थित गांधीनगर मोहल्ले में बुधवार दोपहर हादसे में नौ वर्षीय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
झूला बनाने के प्रयास में गले में फंसी रस्सी, मासूम की मौत

ट्राई करेंमेहंदी लगाने का ये यूनिक और ट्रेंडी डिज़ाइन

  मेहंदी  : सावन का महीना आते ही महिलाएं हरे कपड़ों, हरी चूड़ियों के साथ हाथों में मेहंदी लगाना भी अगर...
विचार मित्र 
 ट्राई करेंमेहंदी लगाने का ये यूनिक और ट्रेंडी डिज़ाइन

बिहार में होगी 32 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती

पटनाः बिहार में जल्द ही 32 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती होने वाली है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स...
शिक्षा-रोजगार 
बिहार में होगी 32 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती

उत्तर प्रदेश

झूला बनाने के प्रयास में गले में फंसी रस्सी, मासूम की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र स्थित गांधीनगर मोहल्ले में बुधवार दोपहर हादसे में नौ वर्षीय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
झूला बनाने के प्रयास में गले में फंसी रस्सी, मासूम की मौत

छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

कानपुर। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम