भागलपुर में ई-रिक्शा चालक की हत्या, सड़क किनारे मिला शव, जांच जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भागलपुर। जिले के सबौर थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित महर्षि मेंही आश्रम जाने वाले मार्ग पर से रविवार सुबह एक ई-रिक्शा चालक का शव बरामद किया गया है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा चालक शनिवार शाम को घर से निकला था।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस लूटपाट, आपराधिक वारदात और व्यक्तिगत रंजिश समेत सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतक की पहचान बड़ी गोपालपुर निवासी 50 वर्षीय निराला यादव के रूप में हुई है। वह पेशे से ई-रिक्शा चालक थे और अपने वाहन के सहारे परिवार का भरण-पोषण करते थे।

रविवार तड़के सड़क किनारे शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजन के बताया कि निराला यादव शनिवार शाम करीब पांच बजे ई-रिक्शा लेकर घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोग चिंतित हो उठे।

पहले परिचितों और रिश्तेदारों से संपर्क किया गया, फिर आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश शुरू हुई। इसी बीच रात करीब तीन बजे हत्या की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंचने पर परिजन ने देखा कि निराला यादव खून से लथपथ अवस्था में मुंह के बल पड़े हुए थे, जबकि उनका ई-रिक्शा सड़क से नीचे नाले की दिशा में खड़ा था।

मृतक के छोटे भाई रतन यादव ने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे निराला यादव की पत्नी से उनकी फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया और उनसे दोबारा संपर्क नहीं हो सका। पुलिस अब इस आखिरी कॉल की डिटेल खंगाल रही है और इसे जांच का महत्वपूर्ण सुराग मान रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

जांच के दौरान एक युवक के हथियारनुमा वस्तु लेकर जाते दिखने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है। सबौर थानाध्यक्ष बिट्टू कमल ने बताया कि हत्या की घटना की पुष्टि हुई है, लेकिन मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

सीवान प्रशासन सख्त, हाईवे पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर चलेगा बुलडोजर ये खबर भी पढ़े : सीवान प्रशासन सख्त, हाईवे पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर चलेगा बुलडोजर

यह जांच की जा रही है कि हत्या गोली मारकर की गई या किसी धारदार हथियार से हमला किया गया। पुलिस वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों और हत्या के तरीके को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

अयोध्या में शौचालय विवाद में भाई की हत्या, पत्नी घायल, चार आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : अयोध्या में शौचालय विवाद में भाई की हत्या, पत्नी घायल, चार आरोपी गिरफ्तार

भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद प्रदेश कार्यालय पहुंचे पवन सिंह, बोले- पार्टी मेरी मां ये खबर भी पढ़े : भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद प्रदेश कार्यालय पहुंचे पवन सिंह, बोले- पार्टी मेरी मां

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

दामाद के घर से लौटते समय बाइक सवार ससुर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

लखनऊ। रविवार बीकेटी क्षेत्र में तड़के सड़क हादसे में एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। वह बाराबंकी स्थित अपने दामाद...
उत्तर प्रदेश 
दामाद के घर से लौटते समय बाइक सवार ससुर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को परिवहन निगम करेगा अतिरिक्त बसों की व्यवस्था : दयाशंकर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को परिवहन निगम करेगा अतिरिक्त बसों की व्यवस्था : दयाशंकर

मलिहाबाद में हादसा : चलती कार बनी आग का गोला,चालक ने कूदकर बचाई जान

लखनऊ। रविवार मलिहाबाद क्षेत्र में चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसा लखनऊ-हरदोई राजमार्ग पर ग्राम मुजासा के पास...
उत्तर प्रदेश 
मलिहाबाद में हादसा : चलती कार बनी आग का गोला,चालक ने कूदकर बचाई जान

पांडु नदी में डूबने से दो मासूम दोस्तों की मौत, मचा कोहराम

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पुर्वा भवन में रविवार को पांडु नदी में...