रामनगरिया गौशाला में मौत का मंजर, चरही में मृत गाय देख भड़के कथावाचक अवनीश मिश्रा

ग्रामीणों का आरोप—भूख, प्यास और बीमारी से दम तोड़ रहा गौवंश, सीवीओ व डिप्टी सीवीओ पर अनदेखी के आरोप

Published By Manish Tiwari
On
Manish Tiwari Picture

उन्नाव। सदर तहसील क्षेत्र के सिकंदरपुर सिरोसी ब्लॉक स्थित रामनगरिया गौशाला की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला में भूख, प्यास और बीमारी के कारण गौवंश की लगातार मौतें हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार गौशाला में चारे, पानी और समुचित चिकित्सा सुविधाओं की कमी के चलते गायों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। उनका कहना है कि मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) और डिप्टी सीवीओ की अनदेखी के कारण गौवंश के मरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि विभागीय अधिकारी केवल चुनिंदा गौशालाओं का निरीक्षण कर रहे हैं, जबकि रामनगरिया गौशाला की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।
रविवार को वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक अवनीश मिश्रा गौशाला पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चरही में एक मृत गाय को पड़ा देखा, जिस पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि गौसेवा के नाम पर इस प्रकार की लापरवाही गंभीर विषय है।
कथावाचक ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। वहीं ग्रामीणों ने भी प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर गौशाला की व्यवस्थाएं सुधारने और जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि हालात नहीं सुधरे तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे

 टेंडर पर सवाल, जवाब देने से बचते दिखे जिम्मेदार?
विभाग में चर्चा है कि कुछ गौशालाओं के लिए भूसा आपूर्ति का टेंडर हो चुका है, जबकि कई स्थानों पर अब तक टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। इस संबंध में पूछे जाने पर विभाग के नोडल अधिकारी हरिओम पटेल ने कहा कि टेंडर के बारे में "सीवीओ साहब बताएंगे, हम क्या बताएं।" वहीं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) द्वारा फोन न उठाए जाने से पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं

महात्मा ज्योतिवा राव फुले सेवा समिति के संयोजक को मिली जान से मारने की धमकी ,थाने में करायी रिपोर्ट दर्ज ये खबर भी पढ़े : महात्मा ज्योतिवा राव फुले सेवा समिति के संयोजक को मिली जान से मारने की धमकी ,थाने में करायी रिपोर्ट दर्ज

गोंडा में रिश्तों का खौफनाक अंत: छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की, पिता पर हमला कर घर में लगाई आग ये खबर भी पढ़े : गोंडा में रिश्तों का खौफनाक अंत: छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की, पिता पर हमला कर घर में लगाई आग

लेखक के बारे में

Manish Tiwari Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले मनीष तिवारी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के उन्नाव ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्नाव में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और सटीक कवरेज करते हैं

नवीनतम

नशे की हालत में बड़े-भाई ने सिलेंडर से किया हमला, इलाज के दौरान गई जान

लखनऊ। जानकीपुरम इलाके में पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर घरेलू गैस सिलेंडर से हमला...
उत्तर प्रदेश 
नशे की हालत में बड़े-भाई ने सिलेंडर से किया हमला, इलाज के दौरान गई जान

यूपी में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा सोमवार से, अभ्यर्थियों की सुविधा व सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सिपाही नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा सोमवार से तीन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा सोमवार से, अभ्यर्थियों की सुविधा व सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

अपार्टमेंट की लिफ्ट में 40 मिनट तक फंसा युवक, कंपनी को किया फोन बोले- कल आएंगे

लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार स्थित सरस्वती अपार्टमेंट की लिफ्ट में एक युवक फंस गया। मदद के लिए कंपनी को फोन किया...