नशे की हालत में बड़े-भाई ने सिलेंडर से किया हमला, इलाज के दौरान गई जान

जानकीपुरम इलाके का मामला

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। जानकीपुरम इलाके में पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर घरेलू गैस सिलेंडर से हमला कर मारडाला। दोनों के बीच पहले मामूली कहासूनी हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद बड़ गया। बड़े भाई ने मौके पर घर में रखे सिंलेडर को उठाया और छोटे भाई के सिर पर हमला कर दिया। हमले में छोटा भाई आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जानकीपुरम स्थित ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद आर्यन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरी घटना जानकीपुरम थाना क्षेत्र के सेक्टर-3 में हुई। जानकारी के अनुसार, जानकीपुरम थाना क्षेत्र के सेक्टर-3 में दो सगे भाइयों के बीच मामूली कहासूनी के बाद विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। 

केजीएमयू लारी कार्डियोलॉजी में स्टेंट घोटाले की जांच तेज ये खबर भी पढ़े : केजीएमयू लारी कार्डियोलॉजी में स्टेंट घोटाले की जांच तेज

मारपीट में बड़े भाई अभिषेक मिश्रा(24) ने छोटे भाई आर्यन(21) के सिर पर घरेलू गैस सिलेंडर से हमला कर दिया। सिर ज्यादा चोट लगने से आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गया, और जमीन पर गिर गया। मौके पर परिजन पहुंचे और इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने अर्यन को मृतक घोषित कर दिया। ट्रॉमा सेंटर से घटना की सूचना डेथ मेमो के द्वार मिलने पर जानकीपुरम पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। 

केजीएमयू के दीक्षांत समारोह 13 जुलाई को ये खबर भी पढ़े : केजीएमयू के दीक्षांत समारोह 13 जुलाई को

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी अभिषेक मिश्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

लविवि ने जारी की बीएड और बीएलएड परीक्षा केंद्रों की लिस्ट, वेबसाइट पर देखे सूची ये खबर भी पढ़े : लविवि ने जारी की बीएड और बीएलएड परीक्षा केंद्रों की लिस्ट, वेबसाइट पर देखे सूची

थाना प्रभारी विनोद तिवारी ने बताया कि दोनों भाइयों ने विवाद किया जिसके बाद बड़े भाई ने छोटे भाई के ऊपर गैस सिलेंडर से हमला कर दिया जिससे लहूलुहान हो गया और जानकीपुरम ट्रामा ले गये जहां मौत हो आरोपी अभिषेक मिश्रा भाई हिरासत में है

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

डीएम व एसपी द्वारा उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा को ले परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण*। 

संत कबीर नगर, 07 जून 2026(सूचना विभाग)। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग...
उत्तर प्रदेश 
डीएम व एसपी द्वारा उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा को ले परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण*। 

युवक की ईमानदारी से खोया हुआ मोबाइल उसके स्वामी को मिला वापस

संत कबीर नगर, आज दिनांक 07.06.2026 को थाना महुली क्षेत्र के ग्राम भगौतीपुर निवासी राकेश चन्द पुत्र स्वर्गीय राजबली ने...
उत्तर प्रदेश 
युवक की ईमानदारी से खोया हुआ मोबाइल उसके स्वामी को मिला वापस

खाद्य सुरक्षा दिवस पर स्वामी चिदानन्द ने दिया संदेश, बोले भोजन ईश्वर का प्रसाद

जो भोजन हमारी थाली तक पहुँचता है वह सुरक्षित, स्वच्छ और पौष्टिक हो खाद्य सुरक्षा केवल स्वास्थ्य का विषय नहीं,...
उत्तराखंड 
खाद्य सुरक्षा दिवस पर स्वामी चिदानन्द ने दिया संदेश, बोले भोजन ईश्वर का प्रसाद

उत्तर प्रदेश

डीएम व एसपी द्वारा उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा को ले परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण*। 

संत कबीर नगर, 07 जून 2026(सूचना विभाग)। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग...
उत्तर प्रदेश 
डीएम व एसपी द्वारा उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा को ले परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण*। 

युवक की ईमानदारी से खोया हुआ मोबाइल उसके स्वामी को मिला वापस

संत कबीर नगर, आज दिनांक 07.06.2026 को थाना महुली क्षेत्र के ग्राम भगौतीपुर निवासी राकेश चन्द पुत्र स्वर्गीय राजबली ने...
उत्तर प्रदेश 
युवक की ईमानदारी से खोया हुआ मोबाइल उसके स्वामी को मिला वापस

उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेकर बिजली कर्मियों का ले सहयोग: संघर्ष समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि पॉवर कॉरपोरेशन का शीर्ष...
उत्तर प्रदेश 
उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेकर बिजली कर्मियों का ले सहयोग: संघर्ष समिति