डीएम व एसपी द्वारा उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा को ले परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, 07 जून 2026(सूचना विभाग)। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्त रूप से थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत मौलाना अब्दुल कलाम इंटर कॉलेज, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज एवं हीरालाल पीजी कॉलेज खलीलाबाद में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का व्यापक जायजा लिया गया । निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने तथा परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए निम्नलिखित बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई और संबंधित प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए:
जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित करने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए। केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश और निकास के समय किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या भीड़भाड़ से बचने के लिए सुव्यवस्थित लाइनिंग और बैरिकेडिंग प्रबंधन की समीक्षा की गई। परीक्षा कक्षों, लॉबी और मुख्य द्वारों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता को परखा गया, ताकि पूरी परीक्षा प्रक्रिया की तीसरी आंख से कड़ी निगरानी की जा सके। उन्होंने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों पर पेयजल, प्रकाश, शौचालय तथा बैठने की समुचित व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।
अधिकारीद्वय द्वारा ड्यूटी पर लगाए गए संबन्धित को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को पूरी तरह से नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अफवाह फैलाने वाले या शुचिता भंग करने का प्रयास करने वाले शरारती तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।"
इस दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक थाना को0 खलीलाबाद जयप्रकाश पाण्डेय, परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य प्रशासनिक/ पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे। 
 
लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

हरियाली तीज पर पुलिस परिवारों में छाया उल्लास, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कौशाम्बी। जिले के पुलिस लाइन कौशाम्बी परिसर में हरियाली तीज के अवसर पर वामा सारथी की अध्यक्ष शोभा वर्मा...
उत्तर प्रदेश 
हरियाली तीज पर पुलिस परिवारों में छाया उल्लास, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

अयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव

अयोध्या। सावन शुक्ल तृतीया तिथि को श्रीराम जन्मभूमि परिसर में झूलनोत्सव की नई परंपरा का शुभारंभ हो गया। भव्य पालकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 अयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव

बस्तर के 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, बीजापुर-सुकमा और नारायणपुर में रचा इतिहास

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर बस्तर संभाग के दुर्गम और सुदूर अंचलों में एक नया अध्याय लिखा गया।...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश  झारखंड 
बस्तर के 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, बीजापुर-सुकमा और नारायणपुर में रचा इतिहास

लातेहार में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर के नीचे दबा ऑटो, छह लोगों की मौत

लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी।...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
लातेहार में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर के नीचे दबा ऑटो, छह लोगों की मौत

स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर डीजीपी द्वारा किया गया ध्वजारोहण

लखनऊ। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने शनिवार को तिलक मार्ग स्थित...