पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा यूपी-112 की असंतुष्ट फीडबैक की समीक्षा
लापरवाही पर संबंधित पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश
संत कबीर नगर, आज पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा यू0पी0-112 पर प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान थाना कोतवाली खलीलाबाद, थाना दुधारा, थाना महुली एवं थाना धनघटा से संबंधित पीआरवी-112 द्वारा की गई कार्रवाई एवं शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई।
समीक्षा में जिन प्रकरणों में अपेक्षित गुणवत्ता, संवेदनशीलता एवं तत्परता का अभाव पाया गया, उनमें संबंधित पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों के प्रति गंभीरता बरतने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि यू0पी0-112 पर प्राप्त प्रत्येक कॉल/शिकायत पर त्वरित रिस्पॉन्स देते हुए शिकायतकर्ता की समस्या का समयबद्ध, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
