उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा जनपद पुलिस कार्यालय में IGRS, CCTNS एवं CM डैशबोर्ड से संबंधित कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

*IGRS में उत्कृष्ट प्रदर्शन*
IGRS पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय, उ0नि0  ब्रजेश सिंह, हे0का0 आदर्श श्रीवास्तव, हे0का0 विकास यादव, का0 धनंजय शर्मा एवं का0 लल्लन पाल को सम्मानित किया गया।
इनके द्वारा IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का तत्परता एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कराए जाने के फलस्वरूप माह जुलाई 2026 में जनपद संतकबीरनगर ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

संगीत और भारतीय संस्कृति को युवाओं से जोड़ना आवश्यक: कुलपति  ये खबर भी पढ़े : संगीत और भारतीय संस्कृति को युवाओं से जोड़ना आवश्यक: कुलपति

*CM डैशबोर्ड में बेहतर कार्य*
CM डैशबोर्ड पर विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की प्रभावी एवं समयबद्ध मॉनिटरिंग में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय, हे0का0 धृष्टद्युम्न सिंह, हे0का0 आदर्श श्रीवास्तव एवं का0 चन्दन साहनी को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
इनके अथक प्रयास एवं बेहतर कार्य निष्पादन के फलस्वरूप माह जुलाई 2026 में जनपद संतकबीरनगर ने प्रदेश में 05वां स्थान प्राप्त किया।

*CCTNS में प्रदेश में प्रथम रैंक*
CCTNS संबंधी कार्यों को बेहतर एवं प्रभावी तरीके से संपादित करने वाले प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय, क0आ0 ग्रेड-बी अहमद रजा, आरक्षी कमलेश कुमार एवं आरक्षी विशाल यादव को भी प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इनके द्वारा CCTNS संबंधी कार्यों को उत्कृष्ट तरीके से संपादित किए जाने के परिणामस्वरूप माह जुलाई 2026 में जनपद संतकबीरनगर ने प्रदेश में प्रथम रैंक तथा जोन एवं रेंज स्तर पर भी प्रथम स्थान प्राप्त किया।

*एसपी संतकबीरनगर ने किया उत्साहवर्धन*
पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता, मेहनत एवं लगन की सराहना करते हुए कहा कि समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीक आधारित पुलिसिंग आज की आवश्यकता है। IGRS, CCTNS एवं CM डैशबोर्ड जैसे महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म पर बेहतर कार्य निष्पादन से पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं के प्रभावी समाधान में भी सहायता मिलती है।
उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को इसी प्रकार ईमानदारी, लगन, जिम्मेदारी एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनपद संतकबीरनगर को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर अग्रणी बनाए रखने हेतु प्रेरित किया।

*संतकबीरनगर पुलिस द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने की यह पहल पुलिसकर्मियों में कार्य के प्रति उत्साह, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं उत्तरदायित्व की भावना को और मजबूत करेगी।*

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

RTI में खुलासा: गुलमोहर एन्क्लेव की लिफ्टों का अब तक नहीं हुआ पंजीकरण

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी निवासी गौरव बंसल द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत मांगी गई जानकारी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
RTI में खुलासा: गुलमोहर एन्क्लेव की लिफ्टों का अब तक नहीं हुआ पंजीकरण

आयुक्त वैभव श्रीवास्तव ने निरीक्षण कर बाढ़ बचाव एवं तटबंध सुरक्षा कार्यों की स्थिति का लिया जायजा

बस्ती - आयुक्त वैभव श्रीवास्तव ने शुक्रवार को जनपद बस्ती में अतिसंवेदनशील कटरिया-चांदपुर तटबंध, गौरा-सैफाबाद तटबंध तथा उमरिया रिंग बंध...
उत्तर प्रदेश 
आयुक्त वैभव श्रीवास्तव ने निरीक्षण कर बाढ़ बचाव एवं तटबंध सुरक्षा कार्यों की स्थिति का लिया जायजा

NEET पेपर लीक मामले में CBI को आगे जांच की अनुमति

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने पूरक चार्जशीट के साथ जांच रिपोर्ट दाखिल करने का दिया निर्देश
राष्ट्रीय  राज्य 
NEET पेपर लीक मामले में CBI को आगे जांच की अनुमति

पूजा के बहाने आभूषण झपटने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के 3 गिरफ्तार

बस्ती - थाना मुण्डेरवा पुलिस टीम द्वारा दिनांक-03.08.2026 को थाना मुंडेरवा क्षेत्रान्तर्गत बाबा बेहिलनाथ शिवमंदिर में पूजा के दौरान एक...
उत्तर प्रदेश 
पूजा के बहाने आभूषण झपटने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के 3 गिरफ्तार

तिरंगा अभियान राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करने का अवसर- हरीश द्विवेदी

बस्ती - भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री  और साऊघाट ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को ऐतिहासिक तिरंगा...