सावधान! एक्सप्रेस वे पर चढ़ने से पहले जांच-परख कर लें अनफिट बसें

कागजों में ही नहीं, नशे, नींद या थकान में होने पर भी एक्प्रेस वे पर चढ़ने से रोक दिया जायेगा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन बोले, नौ, 10 व 11 जून को चलेगा प्रदेश व्यापी प्रवर्तन अभियान

  • मुख्यालय से प्रवर्तन टीम के नोडल अफसर केडी सिंह ने कसे फील्ड के प्रवर्तन दलों के पेंच

लखनऊ। एक्सप्रेस वे पर लोमहर्षक सड़क दुर्घटनाओं और जन हानि से व्यथित परिवहन विभाग अब उत्तर प्रदेश के चार प्रमुख एक्सप्रेस वे, पूर्वांचल, आगरा लखनऊ, यमुना और बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे पर लंबी दूरी की  बिना फिटनेस, बिना परमिट, या चालक के नींद या नशे में होने पर , उनके संचालन को रोकने की व्यापक कवायद करने जा रहा है।

परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने परिवहन की प्रवर्तन शाखा के नोडल अधिकारी केडी सिंह गौर को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए एक प्रभावी एक्शन प्लान पर काम करें। इसके दृष्टिगत 9,10,11 जून को उन्होंने तीन दिवसीय प्रदेश व्यापी प्रवर्तन अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए हैं, जिसके तहत पूरे प्रदेश में अनधिकृत बसों के संचालन के विरुद्ध कड़ी प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान कॉन्टेक्ट कैरिज बसों को स्टेज कैरेज के रूप में इस्तेमाल किए जाने, परमिट शर्तों के उल्लंघन, बिना फिटनेस, और जर्जर दशा में संचालित हो रही बसों के विरुद्ध है।

जनगणना-2027 की धीमी कार्यप्रगति पर डीएम सख्त, अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस के निर्देश ये खबर भी पढ़े : जनगणना-2027 की धीमी कार्यप्रगति पर डीएम सख्त, अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस के निर्देश

परिवहन आयुक्त ने यह भी निर्देश दिये हैं कि प्रदेश के सभी एक्सप्रेस वे के सीधे संपर्क में आने वाले जिलों में यह अभियान छह-छह घंटे की शिफ्ट में प्रवर्तन टीमों को लगाकर, चौबीस घंटे अनवरत चलेगा। कागजातों में कमी और अनफिट वाहनों पर ही नहीं, बल्कि चालक के नशे में होने, या नींद और थकान में होने पर भी, बसों को एक्सप्रेस वे में चढ़ने से रोक दिया जाएगा। 

शांति भंग के आरोप में छह गिरफ्तार, कई धाराओ के तहत कार्रवाई शुरू, भेजे गए न्यायालय  ये खबर भी पढ़े : शांति भंग के आरोप में छह गिरफ्तार, कई धाराओ के तहत कार्रवाई शुरू, भेजे गए न्यायालय 

परिवहन आयुक्त ने यह भी निर्देशित किया है कि इस पूरे अभियान की सतत वीडियोग्राफी कराई जाएगी ताकि अभियान के दौरान अधिकारियों की कार्यशैली पूर्णत: पारदर्शी हो, और यात्रियों को कोई असुविधा न होने पाए। उन्होंने परिवहन निगम से समन्वय करते हुए यह व्यवस्था की है कि यदि किसी अनफिट बस को निरुद्ध किया जाएगा, तो यात्रियों को सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम अपनी बसें मुहैया कराएगा।

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर वसूली का आरोप, पुलिस को दी तहरीर ये खबर भी पढ़े : प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर वसूली का आरोप, पुलिस को दी तहरीर

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि प्रदेश के ऊर्जा...
उत्तर प्रदेश 
ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

न्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्ष
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

लखनऊ। शनिवार पुलिस मुख्यालय स्थित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद ऑडीटोरियम में मीनाक्षी सिंह, आईआरएस,अध्यक्षा वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली...
उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील

15 जून से 21 जून, 2026 तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह