योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर एलडीए ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

15 जून से 21 जून, 2026 तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह

लखनऊ। एलडीए ने आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सम्बंध में शनिवार को विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रमों एवं जनभागीदारी बढ़ाने के सम्बंध में चर्चा की गयी।

बैठक में प्राधिकरण के अपर सचिव सी0पी0 त्रिपाठी ने बताया कि 21 जून, 2026 को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। जिसके लिए 15 जून से 21 जून, 2026 तक अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान शहर की विभिन्न आवासीय सोसाइटियों, पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर योग सत्र, जागरूकता कार्यक्रम तथा सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जाना है। उन्होंने आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों से अपील की कि वे अपनी-अपनी सोसाइटियों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करें तथा नियमित योगाभ्यास को बढ़ावा दें। 

 राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण बढ़ाने पर दिया जोर ये खबर भी पढ़े :  राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण बढ़ाने पर दिया जोर

उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन, तनाव मुक्ति एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि योग सप्ताह के दौरान विभिन्न आवासीय परिसरों में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने योग सप्ताह के सफल आयोजन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाने पर सहमति व्यक्त की। इस मौके पर उप सचिव माधवेश कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अर्पित राज' को बैज लगाकर और किट प्रदान कर किया गया सम्मानित ये खबर भी पढ़े : पुलिस अधीक्षक द्वारा अर्पित राज' को बैज लगाकर और किट प्रदान कर किया गया सम्मानित

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि प्रदेश के ऊर्जा...
उत्तर प्रदेश 

लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

न्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्ष

यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

लखनऊ। शनिवार पुलिस मुख्यालय स्थित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद ऑडीटोरियम में मीनाक्षी सिंह, आईआरएस,अध्यक्षा वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली...