संत कबीर नगर, आज पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा जनपद में तैनात महिला आरक्षी नीरज बाला के होनहार पुत्र अर्पित राज को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए पुलिस कार्यालय संतकबीरनगर में सम्मानित किया गया । उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन 'वामा सारथी' द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 की हाईस्कूल परीक्षा में 90% अथवा उससे अधिक अंक अर्जित करने वाले पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित किया जा रहा है । इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्वयं मेधावी छात्र अर्पित राज को बैज लगाकर उसकी पीठ थपथपायी तथा वामा सारथी की तरफ से जारी प्रशस्ति पत्र सौंपा और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए किट प्रदान किया ।
*पुलिस अधीक्षक ने छात्र अर्पित राज को बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी पुलिस परिवार के बच्चे जिस प्रकार शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहे हैं, वह अत्यंत प्रेरणादायक है । "बच्चों की सफलता में उनकी लगन के साथ-साथ माता-पिता का भी बड़ा योगदान होता है ।*