विधायक एवं डीएम एसपी द्वारा फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर,  पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकताओं में से एक है । बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए । वृक्ष न केवल पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में भी सहायक होते हैं । 
 
इसी क्रम में आज दिनांक 06.06.2026 को हैंसर ब्लाक परिसर में जिलाधिकारी संतकबीरनगर  आलोक कुमार* एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों सहित विभिन्न प्रकार के फलदार व छायादार आदि पेड़ के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता का संदेश दिया गया । इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया गया । अधिकारियों द्वारा उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी सुरक्षा एवं देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया । इस अभियान का उद्देश्य जनमानस में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से पौधरोपण को प्रोत्साहित करना तथा आगामी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण सुनिश्चित करना है ।
हैंसर ब्लाक परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए नीम, पीपल, बरगद, जामुन और आंवला जैसे पर्यावरण अनुकूल पौधों को चुना गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभयनाथ मिश्र, प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा  दिलीप कुमार सिंह, निरीक्षक  रामेश्वर यादव सहित अन्य अधिकारी /कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

पूर्व राज्यमंत्री के घर पहुँचे राजनाथ सिंह, विनम्र श्रद्धांजलि की अर्पित

लखनऊ । रक्षामंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह शनिवार को पूर्व राज्यमंत्री सुजय कुमार त्रिपाठी के आवास पर पहुंचकर...
उत्तर प्रदेश 
पूर्व राज्यमंत्री के घर पहुँचे राजनाथ सिंह, विनम्र श्रद्धांजलि की अर्पित

भाजपा सरकार ने नौ साल में विकास की जगह फैलाया भेदभाव और नफरत : अखिलेश 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा सरकार ने नौ साल में विकास की जगह फैलाया भेदभाव और नफरत : अखिलेश 

युवक का मिला शव,बहन ने लगाया हत्या का आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में हिथरेया गांव में एक युवक की मौत के बाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवक का मिला शव,बहन ने लगाया हत्या का आरोप

लखनऊ में दिनदहाड़े चोरी, दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवर ले उड़े

लखनऊ। शुक्रवार रात काकोरी थाना क्षेत्र के सकरा गांव में चोरों ने एक घर का सारा कीमती सामान चुरा लिया।...