ट्रॉली बैग में 13 पैकेट बनाकर लाया 10 करोड़ का गांजा,एयरपोर्ट पर गिरफ्तार  

एयर इंटेलिजेंस यूनिट और सीमा शुल्क विभाग ने की कार्रवाई  

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

बैंकॉक से आया था पैसेंजर

लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट और सीमा शुल्क विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक भारतीय यात्री के पास से 10.397 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10.39 करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों के अनुसार, भारतीय यात्री 5 जून को बैंकॉक से मस्कट होते हुए ओमान एयर की फ्लाइट संख्या WY-265 से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, लखनऊ पहुंचा था। एयर इंटेलिजेंस यूनिट को मिली विशेष सूचना के आधार पर ग्रीन चैनल पर उसकी निगरानी की जा रही थी। ड्यूटी पर तैनात सीमा शुल्क अधिकारियों ने यात्री को रोककर उसके सामान की एक्स-रे जांच की। संदेह होने पर ट्रॉली बैग की गहन तलाशी ली गई। इस दौरान प्लास्टिक की परतों में लिपटे 13 पॉलीथीन पैकेट बरामद हुए, जिनमें हरे रंग का संदिग्ध मादक पदार्थ रखा गया था।
 
प्रारंभिक जांच में बरामद पदार्थ के हाइड्रोपोनिक मारिजुआना यानी हाई-ग्रेड गांजा होने की पुष्टि हुई। जब्त मादक पदार्थ का कुल वजन 10.397 किलोग्राम है। इसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 10.39 करोड़ रुपये बताई गई है।

 रेलवे की बड़ी सौगात, हरपालगंज और सरायहरखू स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को मिली मंजूरी ये खबर भी पढ़े :  रेलवे की बड़ी सौगात, हरपालगंज और सरायहरखू स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को मिली मंजूरी

 सीमा शुल्क विभाग ने बताया कि आरोपी ने एनडीपीएस अधिनियम-1985 की धारा 8 का उल्लंघन किया है। उसके खिलाफ धारा 20 और 23 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को धारा 42 और 43 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है। अपर आयुक्त जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़ा है या नहीं और इस खेप की सप्लाई कहां की जानी थी।

 उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा  के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया ये खबर भी पढ़े :  उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा  के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सीनेट -2026 का प्रश्न पत्र बेचने के नाम पर ठगी, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने सीनेट-2026 परीक्षा के नाम पर हो रही साइबर...
उत्तर प्रदेश 
सीनेट -2026 का प्रश्न पत्र बेचने के नाम पर ठगी, पुलिस जांच में जुटी

डिस्ट्रिक्ट इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की बैठक , जीएसटी में होने वाली कठिनाइयों में चर्चा

मुरादाबाद।    डिस्ट्रिक्ट इनकम टैक्स बार एसोसिएशन मुरादाबाद की बैठक में शनिवार को जीएसटी में होने वाली कठिनाइयों के बारेबैठक...
उत्तर प्रदेश 
डिस्ट्रिक्ट इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की बैठक , जीएसटी में होने वाली कठिनाइयों में चर्चा

90 साल पुराना स्कूल बंद करने के विरोध में प्रदर्शन, बच्चों और टीचर्स ने की नारेबाजी

लखनऊ। हजरतगंज नरही में विद्या मंदिर गर्ल्स हाईस्कूल की बिल्डिंग में ताला लगाए जाने का छात्र-छात्राओं ने शनिवार को विरोध...
उत्तर प्रदेश 
90 साल पुराना स्कूल बंद करने के विरोध में प्रदर्शन, बच्चों और टीचर्स ने की नारेबाजी

संयुक्त चिकित्सालय ठाकुरगंज में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ठाकुरगंज स्थित टीबी सह संयुक्त चिकित्सालय में एक वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया...
उत्तर प्रदेश 
संयुक्त चिकित्सालय ठाकुरगंज में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम

संविदा परिचालकों का पटेल प्रतिमा पर प्रदर्शन, विभिन्न मांगें न पुरी होने पर की नारेबाजी

लखनऊ। हजरतगंज स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल प्रतिमा पर विरोध प्रदर्शन । दुबग्गा डिपो के संविदा परिचालकों ने हजरतगंज में विरोध...