उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा  के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर ।  उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा  का जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, संत कबीर नगर का स्थानान्तरण उपायुक्त उद्योग, उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, उ0प्र0, कानपुर के पद पर होने के फलस्वरूप आज बिदाई समारोह का आयोजन कार्यालय- जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, संत कबीर नगर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयुक्त आयुक्त उद्योग, बस्ती मण्डल बस्ती गौरव मिश्र द्वारा श्री शर्मा को बुके एवं उपहार प्रदान किया गया, तथा इनके कार्यकाल की सराहना करते हुये इनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।

कार्यक्रम का संचालन करते हुये जितेन्द्र कुमार गौतम, सहायक आयुक्त उद्योग द्वारा कहा गया कि राजकुमार शर्मा, उपायुक्त उद्योग द्वारा जनपद के निवेश को बढ़ावा देने में बहुत ही उत्कृष्ट कार्य किया गया, श्री शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में जनपद हेतु आवंटित लक्ष्यों को शतप्रतिशत पूर्ण किया गया। कार्यक्रम में पंकज कुमार पाण्डेय, आशीष कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार, विशाल श्रीवास्तव, धनश्याम पाण्डेय, सुश्री जया राना, सुश्री पुष्पा देवी, बलवंत कुमार, शैलेन्द कुमार, संदीप दूबे, जगदम्बा प्रसाद द्वारा श्री शर्मा को माल्यार्पण/बुके एवं उपहार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उद्यमी संगठन के श्री श्रीराम सिंह, श्री सुभाष शुक्ला, श्री रितेश सिंह तथा व्यापारिक संगठन के श्री विनित चढ्ढा द्वारा माल्यार्पण/बुके एवं उपहार प्रदान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये श्री राज कुमार शर्मा, उपायुक्त उद्योग द्वारा बताया गया कि उन्होने 02.02.2021 को जनपद संत कबीर नगर में उपायुक्त उद्योग के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था, जनपद में निवेश बढ़ाने के लिये पूरे मनोयोग से कार्य किया। जनपद के औद्योगिक संगठनो/व्यापारिक संगठनों/उद्यमियों/व्यापरियों तथा कार्यालय स्टॉफ का पूरा सहयोग मिला। कार्यकाल के दौरान जिला प्रशासन का पूरा सहयोग प्राप्त हुआ।

पेड़ जीवनदायिनी,ऑक्सीजन का प्रमुख स्रोत हैं : विजय शुक्ला रिंकू ये खबर भी पढ़े : पेड़ जीवनदायिनी,ऑक्सीजन का प्रमुख स्रोत हैं : विजय शुक्ला रिंकू

इस अवसर पर गौरव मिश्रा, संयुक्त आयुक्त उद्योग, सुरेश कुमार, सूचना अधिकारी, जितेन्द्र कुमार गौतम, सहायक आयुक्त उद्योग एवं उद्योग कार्यालय के पंकज कुमार पाण्डेय, आशीष कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार, विशाल श्रीवास्तव, धनश्याम पाण्डेय,  जया राना,  पुष्पा देवी, बलवंत कुमार, शैलेन्द कुमार, संदीप दूबे, जगदम्बा प्रसाद, उद्यमी संगठन के श्री श्रीराम सिंह, सुभाष शुक्ला, रितेश सिंह तथा व्यापारिक संगठन के  विनित चढ्ढा आदि उपस्थित रहे।

फर्जी मीट एक्सपोर्ट सर्टिफिकेट जारी करने का आरोप, पशु चिकित्सा संघ ने अपर मुख्य सचिव से की एफआईआर की मांग ये खबर भी पढ़े : फर्जी मीट एक्सपोर्ट सर्टिफिकेट जारी करने का आरोप, पशु चिकित्सा संघ ने अपर मुख्य सचिव से की एफआईआर की मांग

कन्या विवाह सहायता योजना बनी श्रमिक परिवारों की बेटियों के सम्मानजनक विवाह का सहारा ये खबर भी पढ़े : कन्या विवाह सहायता योजना बनी श्रमिक परिवारों की बेटियों के सम्मानजनक विवाह का सहारा

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

घर के बाहर गाली-गलौज,विरोध करने पर हुई मारपीट, सीसीटीवी कैमरा तोड़ा

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के अतरौली गांव में घर के बाहर गाली-गलौज का विरोध करना एक परिवार को भारी...
उत्तर प्रदेश 
घर के बाहर गाली-गलौज,विरोध करने पर हुई मारपीट, सीसीटीवी कैमरा तोड़ा

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न

प्रतापगढ़। परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव ने विकास भवन के सभागार में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध...
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न

पूर्व राज्यमंत्री के घर पहुँचे राजनाथ सिंह, विनम्र श्रद्धांजलि की अर्पित

लखनऊ । रक्षामंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह शनिवार को पूर्व राज्यमंत्री सुजय कुमार त्रिपाठी के आवास पर पहुंचकर...
उत्तर प्रदेश 
पूर्व राज्यमंत्री के घर पहुँचे राजनाथ सिंह, विनम्र श्रद्धांजलि की अर्पित

भाजपा सरकार ने नौ साल में विकास की जगह फैलाया भेदभाव और नफरत : अखिलेश 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से...