युवक का मिला शव,बहन ने लगाया हत्या का आरोप
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में हिथरेया गांव में एक युवक की मौत के बाद परिजनों और ससुराल पक्ष के बीच शनिवार को आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। घर के भीतर युवक का शव फंदे से लटका मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक की बहन ने पूरे घटनाक्रम को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है।
बताया गया कि रंजीत (२८) का शव उसके घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर मऊदरवाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। मृतक रंजीत की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी और उसका एक चार वर्षीय पुत्र है।
मृतक की बहन नीरू यादव ने आरोप लगाया कि रंजीत की मौत सामान्य नहीं है। उनका कहना है कि भाई की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया ताकि मामला आत्महत्या जैसा दिखाई दे। उन्होंने पत्नी और उसके मायके पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि परिवार में लंबे समय से तनाव बना हुआ था।
ये खबर भी पढ़े : रेलवे की बड़ी सौगात, हरपालगंज और सरायहरखू स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को मिली मंजूरीपरिजनों के अनुसार, रंजीत पहले निजी कंपनी में नौकरी करता था, लेकिन बाद में गांव लौट आया था। बहन का दावा है कि संपत्ति और पारिवारिक विवाद को लेकर अक्सर कहासुनी होती थी। घटना के बाद से परिवार में शोक के साथ-साथ आक्रोश भी व्याप्त है।
थानाध्यक्ष मऊदरवाजा अजब सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
