रेलवे की बड़ी सौगात, हरपालगंज और सरायहरखू स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को मिली मंजूरी

हरपालगंज में मेमू ट्रेन और सरायहरखू में शटल एक्सप्रेस के स्टॉपेज को रेलवे की स्वीकृति

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार

जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे मंत्रालय ने हरपालगंज रेलवे स्टेशन पर शिवपुर-उतरटिया मेमू तथा सरायहरखू रेलवे स्टेशन पर वाराणसी-लखनऊ शटल एक्सप्रेस के ठहराव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

डीएम ने अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा का किया औचक निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : डीएम ने अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा का किया औचक निरीक्षण

इस निर्णय से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने इसे क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग की जीत बताते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

परम्परा की वेदी पर बलि चढ़ते मासूम पौधेः शादियों में मंडप के नाम पर अंधाधुंध कटान, वन विभाग बेबस ये खबर भी पढ़े : परम्परा की वेदी पर बलि चढ़ते मासूम पौधेः शादियों में मंडप के नाम पर अंधाधुंध कटान, वन विभाग बेबस

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा जारी स्वीकृति पत्र के अनुसार सरायहरखू रेलवे स्टेशन पर  वाराणसी-लखनऊ शटल एक्सप्रेस तथा हरपालगंज रेलवे स्टेशन पर शिवपुर-उतरटिया मेमू ट्रेन के ठहराव को मंजूरी दे दी गई है।

हरित भविष्य की ओर कदम, लखनऊ एयरपोर्ट पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प ये खबर भी पढ़े : हरित भविष्य की ओर कदम, लखनऊ एयरपोर्ट पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

यह स्वीकृति बदलापुर क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि रेलवे विभाग से स्वीकृति पत्र जारी हो चुका है।

यह बदलापुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी सौगात है हरपालगंज रेलवे स्टेशन पर मेमू ट्रेन तथा सरायहरखू रेलवे स्टेशन पर शटल एक्सप्रेस के ठहराव से छात्रों, कर्मचारियों, व्यापारियों और आम यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से इन ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रही थी। जनहित और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे मंत्रालय ने सकारात्मक निर्णय लिया है। इसके लिए वह केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं।

विधायक ने कहा कि शीघ्र ही ट्रेनों के स्टॉपेज की तिथि और समय की आधिकारिक घोषणा भी की जाएगी। यह सुविधा क्षेत्र के विकास, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा यात्रियों के सुगम आवागमन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता लगातार जारी रहेगी और जनता की सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाता रहेगा।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

घर के बाहर गाली-गलौज,विरोध करने पर हुई मारपीट, सीसीटीवी कैमरा तोड़ा

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के अतरौली गांव में घर के बाहर गाली-गलौज का विरोध करना एक परिवार को भारी...
उत्तर प्रदेश 
घर के बाहर गाली-गलौज,विरोध करने पर हुई मारपीट, सीसीटीवी कैमरा तोड़ा

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न

प्रतापगढ़। परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव ने विकास भवन के सभागार में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध...
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न

पूर्व राज्यमंत्री के घर पहुँचे राजनाथ सिंह, विनम्र श्रद्धांजलि की अर्पित

लखनऊ । रक्षामंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह शनिवार को पूर्व राज्यमंत्री सुजय कुमार त्रिपाठी के आवास पर पहुंचकर...
उत्तर प्रदेश 
पूर्व राज्यमंत्री के घर पहुँचे राजनाथ सिंह, विनम्र श्रद्धांजलि की अर्पित

भाजपा सरकार ने नौ साल में विकास की जगह फैलाया भेदभाव और नफरत : अखिलेश 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से...