लखनऊ में दिनदहाड़े चोरी, दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवर ले उड़े

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। शुक्रवार रात काकोरी थाना क्षेत्र के सकरा गांव में चोरों ने एक घर का सारा कीमती सामान चुरा लिया। लाखों के गहने पार कर दिए। दीवार फांदकर अंदर घुसे थे, फिर अंदर से गेट खोलकर गहने, कपड़े और मोबाइल फोन चुराकर भाग गए। पीड़ित के घर की अलमारी पास के मैदान में मिली है।

पीड़ित मकान मालिक के अनुसार, चोरों ने उनके घर की भरी अलमारी उठा ले गए थे। मैदान में उसका ताला तोड़कर पूरी अलमारी खंगाल ली। इसमें लाखों रुपए के जेवरात, नकदी और तीन मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। सुबह परिवार के जागने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

नायब तहसीलदार को फोन पर मिली जानमाल की धमकी ये खबर भी पढ़े : नायब तहसीलदार को फोन पर मिली जानमाल की धमकी

सकरा गांव निवासी रुखसार पत्नी नईम ने काकोरी थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि रात में वह अपने पति के साथ घर में सो रही थीं, जबकि बच्चे एक शादी समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान चोर पड़ोसी सलीम के मकान की दीवार के सहारे उनके घर में दाखिल हुए। चोरों ने सबसे पहले मोबाइल फोन चुराए और फिर तकिए के नीचे रखी चाबियों का गुच्छा उठा लिया। इसके बाद चोरों ने घर के सभी कमरों की तलाशी ली और अलमारी में रखा सामान निकाल लिया। पीड़िता के अनुसार, चोर लगभग पांच हजार रुपए नकद, सोने का हार, बड़े और छोटे झुमके, अंगूठियां, चार जोड़ी पायल सहित अन्य कीमती आभूषण और तीन मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग सात लाख रुपए बताई गई है। 

रुखसार के बड़े भाई नसीम ने बताया कि चोर अलमारी को घर से कुछ दूरी पर स्थित एक मैदान में ले गए। वहां उन्होंने अलमारी को तोड़कर उसमें रखे जेवरात और नकदी निकाल ली और उसे वहीं फेंक दिया। रुखसार ने पड़ोस में रहने वाले कुछ कबाड़ी लोगों पर चोरी का संदेह भी जताया है। सूचना मिलने पर काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों की मदद से चोरों की तलाश कर रही है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

चोरी की  मोटरसाइकिल के साथ वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर...
उत्तर प्रदेश 

पैरेलल डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंस निजीकरण स्वीकार नहीं, एआईपीईएफ ने जताया विरोध

लखनऊ। ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने विद्युत मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति (Consultative Committee) में विद्युत वितरण क्षेत्र में...

सपा कार्यालय पर मनायी गयी पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि

फिरोजाबाद,समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि मनाई गई जिसकी अध्यक्षता  समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष  शिवराज सिंह...

महुली पुलिस एवं सोशल मीडिया सेल के समन्वित प्रयास से भटका हुआ बालक सकुशल परिजनों से मिला

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभयनाथ मिश्रा* के कुशल पर्यवेक्षण में...