घर के बाहर गाली-गलौज,विरोध करने पर हुई मारपीट, सीसीटीवी कैमरा तोड़ा
मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के अतरौली गांव में घर के बाहर गाली-गलौज का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने पहले घर के सामने आकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया, विरोध करने पर मारपीट की और बाद में घर के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अतरौली निवासी रमाकान्त तिवारी पुत्र स्वर्गीय हरिशंकर तिवारी ने मोहनलालगंज कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि बीते मंगलवार को गांव निवासी भालेन्द्र उर्फ भल्लू पुत्र स्वर्गीय मुन्ना कश्यप उनके घर के सामने पहुंचा और उनके पुत्र अनुज तिवारी के साथ गाली-गलौज करने लगा।
आरोप है कि वह जान से मारने की धमकी भी दे रहा था।रमाकान्त तिवारी के अनुसार जब उन्होंने बीच-बचाव करते हुए आरोपी को ऐसा करने से मना किया तो वह आक्रोशित हो गया और उनके पुत्र अनुज तिवारी के साथ मारपीट करने लगा। घटना से परिवार में दहशत का माहौल बन गया। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी ने घर के बाहर सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया, जिससे संपत्ति को नुकसान पहुंचा।घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मोहनलालगंज कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की।
ये खबर भी पढ़े : रेलवे की बड़ी सौगात, हरपालगंज और सरायहरखू स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को मिली मंजूरीपुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।इस संबंध में मोहनलालगंज इंस्पेक्टर बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
