संविदा परिचालकों का पटेल प्रतिमा पर प्रदर्शन, विभिन्न मांगें न पुरी होने पर की नारेबाजी

प्राइवेट कंपनी के साथ विलय पर जताई नाराजगी, पुलिस ने हिरासत में लिया

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। हजरतगंज स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल प्रतिमा पर विरोध प्रदर्शन । दुबग्गा डिपो के संविदा परिचालकों ने हजरतगंज में विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर कई दिनों से दुबग्गा डिपो पर कार्य बहिष्कार करके विरोध कर रहे थे मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद हजरतगंज में प्रदर्शन करने पहुंचे । प्रदर्शनकारी परिचालकों को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेजा गया।

प्रदर्शन कर रहे अमित सिंह ने कहा कि दुबग्गा डिपो के संविदा कर्मचारियों का प्राइवेट कंपनी एसएस एंटरप्राइजेज में विलय किया जा रहा है जो स्वीकार नहीं है। कोई भी चालक या परिचालक को प्राइवेट कंपनी के साथ काम करना नहीं चाहता है। सिटी बसों में सेवा देने वाले लगभग 200 से अधिक परिचालक विगत कई दिनों से हड़ताल पर हैं। जिसकी वजह से शहर के 22 प्रमुख रूट पर चलने वाली सिटी बसें प्रभावित हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने मांग पूरी न होने पर आत्महत्या की चेतावनी दिया। 

नगर निगम की कार्रवाई के तहत 53 अवैध रैंप पर चला बुलडोजर ये खबर भी पढ़े : नगर निगम की कार्रवाई के तहत 53 अवैध रैंप पर चला बुलडोजर

प्रदर्शन कर रहे विकास ने कहा कि जब तक हम लोगों की मांग पूरी नहीं हो जाएगी यह विरोध चलता रहेगा। लगातार चालकों और परिचालकों के अधिकारों का हनन करने की कोशिश की जा रही है। हम लोग संविदा पर काम कर रहे हैं पहले से ही वेतन बहुत कम है और सुविधाएं शून्य । अब अगर प्राइवेट कंपनियों के हाथ में चले जाएंगे तो शोषण बढ़ जाएगा। इसलिए सभी परिचालक कार्य बहिष्कार करके सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं । 

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम लोग की सुनवाई नहीं हो रही थी जिसके बाद हमारे कई साथी मुख्यमंत्री आवास आत्मदाह करने पहुंचे थे। उन्हें भी जेल भेज दिया गया है। हमारी मांग है कि सभी साथियों को छोड़ा जाए और मुकदमे वापस लिया जाए। यह सीधे तौर पर तानाशाही है कि जब हमारी भर्ती संविदा पर हुई थी तो प्राइवेट कंपनी में क्यों भेजा जा रहा है। और विरोध करने पर हम सभी लोगों मुकदमे को धमकी दी जा रही है और कुछ साथियों को जेल भी भेज दिया गया। 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

नशे में धुत दबंगों ने मजदूर की पिटाई कर किया लहुलुहान ,मुकदमा‌ दर्ज

मोहनलालगंज, लखनऊ।  नगराम थाना क्षेत्र के समेसी कस्बे में सोमवार की देर रात फल की दुकान पर बैठे मजदूर के...
उत्तर प्रदेश 
नशे में धुत दबंगों ने मजदूर की पिटाई कर किया लहुलुहान ,मुकदमा‌ दर्ज

एसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर, आज पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए...
उत्तर प्रदेश 
एसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में  स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति/जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा विभाग द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में  स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में स्थापित समस्त गो-आश्रय स्थलों में गोवंशों हेतु भूसा,...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई आयोजित

यूपी में कानून का नही,  पुलिस का गुंडाराज :स्वामी प्रसाद     

लखनऊ। अपनी जनता पार्टी' के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को अपने आवास पर मीडिया से रूबरू होते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 