प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर वसूली का आरोप, पुलिस को दी तहरीर
अंशिका सक्सेना
गोला गोकर्णनाथ-खीरी,06 जून(तरुणमित्र)। नगर के मोहल्ला तीर्थ वार्ड नं. 07 के सभासद राजेश अवस्थी ने पुलिस में तहरीर देकर वार्ड निवासी एक व्यक्ति पर प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर रुपए वसूली का आरोप लगाया है। पुलिस में दी तहरीर में सभासद ने कहा है कि उनके वार्ड में पात्रता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना के फार्म भरवाये। आवास आ जाने के बाद मरघट रोड निवासी एक व्यक्ति ने अपनी ठगी गैंग के साथ आवास के नाम पर लोगों को बहला फुसला कर, आवास केसिल करा देने के नाम पर वसूली कर रहा है। आरोप है कि इसका नेटवर्क पूरे नगर में फैला हुआ है। उन्होंने इस मामले में जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय देवांश सिंह खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
