12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न

15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह के तहत आयोजित किये जायेगें योगाभ्यास के कार्यक्रम

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव ने विकास भवन के सभागार में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा0 सुमन कुशवाहा ने बताया कि दिनांक 15 जून से 21 जून तक जनपद में योग सप्ताह के कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे।

उन्होने योग सप्ताह कार्यक्रम के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। परियोजना निदेशक ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित करायें। तहसील, ब्लाक एवं जिला स्तर पर योगाभ्यास कराये जाने की समुचित व्यवस्था, योगा संस्थाओं के साथ बैठक कर ली जाये जिससे योग सप्ताह के कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराया जा सके। उन्होने कहा कि 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस पुलिस लाईन में भव्य रूप से मनाया जायेगा जिसमें प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी/कर्मचारी, छात्र-छात्रायें, समाजसेवी, व्यापारी व जनपद के अन्य गणमान्य नागरिक व पत्रकार बन्धुओं का सामूहिक योगाभ्यास कराया जायेगा।

फ्राड़ के  पीड़ितों द्वारा पुलिस अधीक्षक को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया गया सम्मानित ये खबर भी पढ़े : फ्राड़ के  पीड़ितों द्वारा पुलिस अधीक्षक को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया गया सम्मानित

योग सप्ताह का शुभारम्भ 15 जून को शहीद उद्यान (कम्पनी गार्डेन) पार्क में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जायेगा। योगाभ्यास का कार्यक्रम प्रातः 6 बजे से प्रातः 8 बजे तक आयोजित किया जायेगा। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि योग सप्ताह के कार्यक्रमों की फोटो आयुष कवच एप पर अपलोड करायी जाये। योग सप्ताह कार्यक्रम के दौरान साईकिल एवं पैदल यात्रा निकाली जाये। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योग सप्ताह के कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये जिससे अधिक से अधिक संख्या में लोग प्रतिभाग कर सके।

उन्होने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारीय को निर्देशित किया कि लाउडस्पीकर के माध्यम से जनपद में 21 जून का आयोजित होने वाले कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूरे कार्यक्रम को प्लास्टिक मुक्त रखा जाये। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर योग सप्ताह के कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न करायें। बैठक में डीसी एनआरएलएम देव कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा, सीओ लाइन शिव नारायण वैश सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण व विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर मचा बवाल, पुलिस पर पथराव; 7 कर्मचारी घायल

महिलाओं ने फेंके ईंट-पत्थर, जिससे मची अफरा-तफरी  देवरिया। जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लवकनी गांव में डॉ. भीमराव...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर मचा बवाल, पुलिस पर पथराव; 7 कर्मचारी घायल

सीजेपी प्रदर्शन के दौरान घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने बताई आपबीती

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के घायल कर्मियों के परिवार वालों ने शुक्रवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में पत्रकार वार्ता कर 20...
राष्ट्रीय 
सीजेपी प्रदर्शन के दौरान घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने बताई आपबीती

राम मंदिर चढ़ावे को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन, पप्पू यादव पुजारी बनकर बैठे

नई दिल्ली। संसद में मानसून सत्र के 12वें दिन शुक्रवार को विपक्षी दलों के सांसदों ने अयोध्या राम मंदिर में...
राष्ट्रीय 
राम मंदिर चढ़ावे को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन, पप्पू यादव पुजारी बनकर बैठे

बदायूं: श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

बदायूं। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित रूट डायवर्जन और शिक्षकों के आवागमन में होने वाली असुविधा को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

राहुल गांधी के प्रस्तावित तमिलनाडु दौरे से सियासी गलियारों में हलचल

चेन्नई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक अगस्त को तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कांग्रेस के...
राष्ट्रीय 
राहुल गांधी के प्रस्तावित तमिलनाडु दौरे से सियासी गलियारों में हलचल

उत्तर प्रदेश

देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर मचा बवाल, पुलिस पर पथराव; 7 कर्मचारी घायल

महिलाओं ने फेंके ईंट-पत्थर, जिससे मची अफरा-तफरी  देवरिया। जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लवकनी गांव में डॉ. भीमराव...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर मचा बवाल, पुलिस पर पथराव; 7 कर्मचारी घायल

बदायूं: श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

बदायूं। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित रूट डायवर्जन और शिक्षकों के आवागमन में होने वाली असुविधा को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

फिरोजाबाद, सुमित कुमार चौहान जिला कृषि अधिकारी द्वारा तहसील सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत  उर्वरक की दुकानों का सघन  निरीक्षण किया गया...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित