भीषण आग की चपेट में आया सैलून, लाखों का सामान राख, दमकल ने पाया काबू
शॉर्ट सर्किट की आशंका
- दमकल की तत्परता से बड़ा हादसा टला
राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित अंबेडकर चैराहे पर शुक्रवार अलसुबह एक सैलून में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे करीब दो लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही नगरपालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझ जाने से आसपास की अन्य दुकानों को नुकसान होने से बचा लिया गया।
जानकारी के अनुसार अंबेडकर चाैराहा स्थित स्मार्ट जेंट्स पार्लर के संचालक शंकर सेन गुरुवार रात रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार तड़के आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना संचालक और दमकल विभाग को दी तथा अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास भी किया। आग बुझने तक दुकान में रखा फर्नीचर, हेयर कटिंग चेयर, ट्रिमर, हेयर ड्रायर, कॉस्मेटिक सामग्री सहित अन्य उपकरण पूरी तरह जल चुके थे।
ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश: कैबिनेट में आज यूसीसी ड्राफ्ट पर लग सकती है मुहर, जगदीशपुर में होगी अहम बैठकप्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मौके का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग का पता नहीं चलता और दमकल नहीं पहुंचती तो आग आसपास की दुकानों तक फैल सकती थी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
