मध्य प्रदेश: कैबिनेट में आज यूसीसी ड्राफ्ट पर लग सकती है मुहर, जगदीशपुर में होगी अहम बैठक

- मुख्यमंत्री 10.54 लाख किसानों को अंतरित करेंगे 1460.25 करोड़ की राशि

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज रविवार को जगदीशपुर (पुराना इस्लामनगर) में कैबिनेट बैठक होगी, जिसमें समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के ड्राफ्ट को मंजूरी मिल सकती है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव जगदीशपुर से 10.54 लाख किसानों के खातों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि 1460.25 करोड़ अंतरित करेंगे। इसी दिन जगदीशपुर में मंत्रि-परिषद की बैठक भी होगी।

जनसम्पर्क अधिकारी अवनीश सोमकुअर ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के आरंभ वर्ष से वर्ष 2024-25 तक 30,942.34 करोड़ रुपये का भुगतान प्रभावित कृषकों को किया गया है।

इंदौर से होगी 'बलराम कृषि महोत्सव-2026' की शुरुआत, मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे शुभारंभ ये खबर भी पढ़े : इंदौर से होगी 'बलराम कृषि महोत्सव-2026' की शुरुआत, मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी एवं महत्वपूर्ण योजना है। प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल क्षति होने पर कृषकों को बीमा दावा भुगतान कर उनके वित्तीय हितों की रक्षा करना ही इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस बार अल-नीनो प्रभाव के कारण अच्छे मानसून का अनुमान नहीं है। ऐसी स्थिति में किसान भाई अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पूर्व करा लें, जिससे उपज में हानि होने पर वित्तीय सहायता प्राप्त हो सके। मध्य प्रदेश सरकार हर परिस्थिति में कृषकों के साथ है एवं कृषकों के हित के लिए निरन्तर कार्य कर रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

यूपी एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 20.570 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) थाना बाराबंकी ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 20.570 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

'जनसंवाद' में समस्याएं लेकर पहुंचे ​फरियादी, मंत्री ने दिया जल्द निस्तारण का आश्वासन

अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश मीरजापुर। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के प्राविधिक...
उत्तर प्रदेश 
'जनसंवाद' में समस्याएं लेकर पहुंचे ​फरियादी, मंत्री ने दिया जल्द निस्तारण का आश्वासन

युवक की हत्या से मची सनसनी, खून से लथपथ मिला शव, दाे आराेपित हिरासत में

पुलिस ने दोनों हथियारों को जब्त कर जांच शुरू ​की बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अकलतरी में...
छत्तीसगढ़ 
युवक की हत्या से मची सनसनी, खून से लथपथ मिला शव, दाे आराेपित हिरासत में

बाजार में अंडों की बढ़ती कीमतों पर सरकार की चिंता, उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर

पोल्ट्री फार्मिंग को बढ़ावा देने की तैयारी भुवनेश्वर। बाजार में अंडों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उत्पादक...
राष्ट्रीय 
बाजार में अंडों की बढ़ती कीमतों पर सरकार की चिंता, उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश व भूस्खलन ने मचाई तबाही, 10 लोगों की मौत

पुंछ में अचानक आई बाढ़ से कई मकान ढहेपुंछ हादसे पर सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुखजम्मू-कश्मीर। में...
जम्मू कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश व भूस्खलन ने मचाई तबाही, 10 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश

यूपी एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 20.570 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) थाना बाराबंकी ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 20.570 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

'जनसंवाद' में समस्याएं लेकर पहुंचे ​फरियादी, मंत्री ने दिया जल्द निस्तारण का आश्वासन

अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश मीरजापुर। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के प्राविधिक...
उत्तर प्रदेश 
'जनसंवाद' में समस्याएं लेकर पहुंचे ​फरियादी, मंत्री ने दिया जल्द निस्तारण का आश्वासन

हर वार्ड तक पहुंचेगा विकास, गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता: फात्मा रज़ा 

बदायूं। रविवार को चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने वार्ड नंबर 27 नई सराय तथा वार्ड नंबर 19 के मेथोडिस्ट चर्च में...
उत्तर प्रदेश 
हर वार्ड तक पहुंचेगा विकास, गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता: फात्मा रज़ा