सोनम वांगचुक की पत्नी ने हाई कोर्ट में लगाई गुहार, दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग

याचिका पर 19 जुलाई को सुनवाई करने की मांग

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • जंतर-मंतर से जबरन उठाकर अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस
  • न्यायालय के आदेश की आड़ में दिल्ली पुलिस ने किया ऐसा काम
  • 'स्वास्थ्य निगरानी' के आदेश का गलत इस्तेमाल, याचिका में दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर करीब बीस दिनों तक अनशन पर बैठने वाले सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने एक याचिका दायर करके सफदरजंग अस्पताल से वांगचुक को तुरंत रिहा करने या किसी दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की है। गीतांजलि ने आरोप लगाया है कि वांगचुक को उनके परिवार, वकीलों और उनके निजी डॉक्टरों से अलग रखकर अवैध रूप से हिरासत में रखा गया है। याचिका पर आज यानि 19 जुलाई को ही तुरंत सुनवाई करने की मांग की गई है।

याचिका में कहा गया है कि सोनम वांगचुक को 18 जुलाई की सुबह जंतर-मंतर से दिल्ली पुलिस ने जबरन उठा लिया और बिना उनकी सहमति के उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। याचिका में कहा गया है कि सोनम वांगचुक को बिना कोई आपराधिक केस दर्ज किए या किसी कोर्ट से गिरफ्तारी या निरोधात्मक कार्रवाई करने के आदेश के अस्पताल में लगातार रखना गैरकानूनी है। उन्हें चिकित्सकीय हस्तक्षेप की आड़ में हिरासत में रखा गया है। ऐसा केवल शांतिपूर्ण प्रदर्शन से हटाने के लिए किया गया है।

'हर असफल प्रेम संबंध रेप नहीं' : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी को सभी आरोपों से किया बरी ये खबर भी पढ़े : 'हर असफल प्रेम संबंध रेप नहीं' : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी को सभी आरोपों से किया बरी

याचिका में कहा गया है कि सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य की निगरानी रखने वाले दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश की आड़ में दिल्ली पुलिस ने ऐसा किया है, जबकि दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए रखने का आदेश दिया था। अंजलि की याचिका में कहा गया है कि उच्च न्यायालय में दायर की गई याचिका में सोनम वांगचुक को पक्षकार नहीं बनाया गया है। ऐसे में उनकी सहमति के बिना उन्हें लगातार अस्पताल में हिरासत में कैसे रखा जा सकता है।

सोनम वांगचुक 28 जून से लगातार अनशन पर थे। ये अनशन नीट पेपर समेत दूसरी परीक्षाओं में प्रश्न पत्र लीक होने की घटनाओं के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के लिए किया जा रहा है। सोनम वांगचुक को 18 जुलाई को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भी वहां धरना जारी है। अब वहां छात्र संगठनों के नेताओं ने अनशन शुरु कर दिया है, जिनमें जेएनयू छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष आइशी घोष शामिल हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लाइनमैन आत्महत्या के मामले में एसआई अजहर जमाल के विरुद्ध दर्ज होगी एफआईआर

चित्रकूट। प्रेम-प्रसंग के चलते युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में दबाव बनाने के आरोप में सरधुवा थाने के...
उत्तर प्रदेश 
लाइनमैन आत्महत्या के मामले में एसआई अजहर जमाल के विरुद्ध दर्ज होगी एफआईआर

नीट पेपर लीक मामले में विराेध-प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

रायपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर से सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ के रायपुर में रविवार को...
छत्तीसगढ़ 
नीट पेपर लीक मामले में विराेध-प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

बदलापुर में युवक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर के पास सागव गांव में रविवार को दोपहर में एक 23 साल के...
महाराष्ट्र 
 बदलापुर में युवक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी

भोपालः मंत्री सारंग ने नरेला क्षेत्र को दी 24.78 करोड़ के 10 विकास कार्यों की सौगात

भोपाल। मध्य प्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को भोपाल के नरेला विधानसभा अंतर्गत...
मध्य प्रदेश 
भोपालः मंत्री सारंग ने नरेला क्षेत्र को दी 24.78 करोड़ के 10 विकास कार्यों की सौगात

'वाइब्रेंट इंडिया स्टेनलेस स्टील एग्जीबिशन-2026' पहुंचे सीएम भूपेंद्र पटेल, उद्योग जगत को दिया बढ़ावा

अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को अहमदाबाद स्थित गुजरात यूनिवर्सिटी कन्वेंशन हॉल में आयोजित 'वाइब्रेंट इंडिया स्टेनलेस...
राष्ट्रीय  गुजरात 
'वाइब्रेंट इंडिया स्टेनलेस स्टील एग्जीबिशन-2026' पहुंचे सीएम भूपेंद्र पटेल, उद्योग जगत को दिया बढ़ावा

उत्तर प्रदेश

लाइनमैन आत्महत्या के मामले में एसआई अजहर जमाल के विरुद्ध दर्ज होगी एफआईआर

चित्रकूट। प्रेम-प्रसंग के चलते युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में दबाव बनाने के आरोप में सरधुवा थाने के...
उत्तर प्रदेश 
लाइनमैन आत्महत्या के मामले में एसआई अजहर जमाल के विरुद्ध दर्ज होगी एफआईआर

अमेठी में कलयुगी बेटे का खौफनाक हमला, मां पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

अमेठी। जिले में कमरौली थाना क्षेत्र के सिठौली गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अमेठी में कलयुगी बेटे का खौफनाक हमला, मां पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

अमेठी में युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

अमेठी।अमेठी जिले में संग्रामपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर मजरे मुहीबसाह गांव में एक युवक ने घर के कमरे में फांसी...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर: साइबर फ्रॉड के पैसों को क्रिप्टो में बदलने वाला गिरोह बेनकाब, छह गिरफ्तार

कानपुर। साइबर सेल सेंट्रल जोन, नजीराबाद और नवाबगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में साइबर ठगी की रकम को बैंक...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर: साइबर फ्रॉड के पैसों को क्रिप्टो में बदलने वाला गिरोह बेनकाब, छह गिरफ्तार