हर वार्ड तक पहुंचेगा विकास, गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता: फात्मा रज़ा 

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। रविवार को चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने वार्ड नंबर 27 नई सराय तथा वार्ड नंबर 19 के मेथोडिस्ट चर्च में पांच लाख रुपये से अधिक की लागत से निर्मित सीसी सड़क, इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का फीता काटकर लोकार्पण किया। विकास कार्यों के पूरा होने पर क्षेत्रवासियों ने चेयरपर्सन फात्मा रज़ा का जोरदार स्वागत किया। 

चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि शहर के प्रत्येक नागरिक को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता से जुड़े कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं और विकास की यह गति भविष्य में भी जारी रहेगी। चेयरपर्सन ने कहा कि नगर पालिका परिषद नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य करा रही है।

विधायक धनघटा एवं डीएम की उपस्थिति में धनघटा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन ये खबर भी पढ़े : विधायक धनघटा एवं डीएम की उपस्थिति में धनघटा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

जहां भी सड़कें जर्जर हैं अथवा जलनिकासी की समस्या है, वहां प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक निर्माण कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए ताकि जनता को लंबे समय तक उसका लाभ मिलता रहे। उन्होंने यह भी कहा कि शहर के समग्र विकास के लिए  पालिका पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

नगर पालिका परिषद द्वारा वार्ड संख्या-27 के मोहल्ला नई सराय में रईस दास खां के मकान से अकबर पेंटर के मकान तक लगभग 2.83 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क एवं नाली का निर्माण कराया गया। लंबे समय से यह मार्ग बदहाल था और बरसात में जलभराव के कारण लोगों का निकलना तक मुश्किल हो जाता था। अब नई सड़क और पक्की नाली बनने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं वार्ड संख्या 19 स्थित मेथोडिस्ट चर्च के निकट इन्द्रा चौक पर लगभग 2.17 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया। पहले इस मार्ग पर गड्ढों और टूटी सड़क के कारण वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी होती थी, लेकिन अब इंटरलॉकिंग सड़क बनने से आवागमन आसान होने के साथ क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ गई है।

स्थानीय नागरिकों ने कहा कि चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने वर्षों पुरानी मांग को पूरा कर लोगों को बड़ी राहत दी है। बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या अब काफी हद तक समाप्त होगी और बच्चों, महिलाओं तथा बुजुर्गों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर नीरू चंद, लल्लन चौधरी, रोहित चंद, स्वीटी चंद, पतरस मसीह, तूलिका वेलेंटन, पूर्व सभासद हवीब खाँ उर्फ गुडू, अकबर पेंटर, डॉ. नन्नू, जोएब, उवैद, युनुस, हाजी रहीम दास खां, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, लवी कुमार, लिपिक नवैद इकबाल गनी, गजेन्द्र शाक्य सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

लाइनमैन आत्महत्या के मामले में एसआई अजहर जमाल के विरुद्ध दर्ज होगी एफआईआर

चित्रकूट। प्रेम-प्रसंग के चलते युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में दबाव बनाने के आरोप में सरधुवा थाने के...
उत्तर प्रदेश 
लाइनमैन आत्महत्या के मामले में एसआई अजहर जमाल के विरुद्ध दर्ज होगी एफआईआर

नीट पेपर लीक मामले में विराेध-प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

रायपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर से सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ के रायपुर में रविवार को...
छत्तीसगढ़ 
नीट पेपर लीक मामले में विराेध-प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

बदलापुर में युवक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर के पास सागव गांव में रविवार को दोपहर में एक 23 साल के...
महाराष्ट्र 
 बदलापुर में युवक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी

भोपालः मंत्री सारंग ने नरेला क्षेत्र को दी 24.78 करोड़ के 10 विकास कार्यों की सौगात

भोपाल। मध्य प्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को भोपाल के नरेला विधानसभा अंतर्गत...
मध्य प्रदेश 
भोपालः मंत्री सारंग ने नरेला क्षेत्र को दी 24.78 करोड़ के 10 विकास कार्यों की सौगात

'वाइब्रेंट इंडिया स्टेनलेस स्टील एग्जीबिशन-2026' पहुंचे सीएम भूपेंद्र पटेल, उद्योग जगत को दिया बढ़ावा

अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को अहमदाबाद स्थित गुजरात यूनिवर्सिटी कन्वेंशन हॉल में आयोजित 'वाइब्रेंट इंडिया स्टेनलेस...
राष्ट्रीय  गुजरात 
'वाइब्रेंट इंडिया स्टेनलेस स्टील एग्जीबिशन-2026' पहुंचे सीएम भूपेंद्र पटेल, उद्योग जगत को दिया बढ़ावा

उत्तर प्रदेश

लाइनमैन आत्महत्या के मामले में एसआई अजहर जमाल के विरुद्ध दर्ज होगी एफआईआर

चित्रकूट। प्रेम-प्रसंग के चलते युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में दबाव बनाने के आरोप में सरधुवा थाने के...
उत्तर प्रदेश 
लाइनमैन आत्महत्या के मामले में एसआई अजहर जमाल के विरुद्ध दर्ज होगी एफआईआर

अमेठी में कलयुगी बेटे का खौफनाक हमला, मां पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

अमेठी। जिले में कमरौली थाना क्षेत्र के सिठौली गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अमेठी में कलयुगी बेटे का खौफनाक हमला, मां पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

अमेठी में युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

अमेठी।अमेठी जिले में संग्रामपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर मजरे मुहीबसाह गांव में एक युवक ने घर के कमरे में फांसी...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर: साइबर फ्रॉड के पैसों को क्रिप्टो में बदलने वाला गिरोह बेनकाब, छह गिरफ्तार

कानपुर। साइबर सेल सेंट्रल जोन, नजीराबाद और नवाबगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में साइबर ठगी की रकम को बैंक...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर: साइबर फ्रॉड के पैसों को क्रिप्टो में बदलने वाला गिरोह बेनकाब, छह गिरफ्तार